विज्ञापन

अनंत सिंह की बेटी की शादी में PM मोदी से लेकर नीतीश-लालू तक को न्योता, कार्ड आया सामने, 4 लाख लोगों का भोज

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है. जिसकी भव्य तैयारियां चल रही है. बेटी की शादी का कार्ड दिखाते हुए अनंत सिंह ने बताया कि पीएम मोदी, नीतीश कुमार, लालू यादव से लेकर तमाम दिग्गजों को निमंत्रण भेजा गया है.

अनंत सिंह की बेटी की शादी में PM मोदी से लेकर नीतीश-लालू तक को न्योता, कार्ड आया सामने, 4 लाख लोगों का भोज
अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगा 4 लाख लोगों का भोज (फोटो:NDTV)
  • बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी में चार लाख लोगों के भोज होगा.
  • शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव समेत कई दिग्गजों को भेजा जा रहा है.
  • अनंत सिंह ने शादी को पूरे इलाके की शादी बताते हुए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है.

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी तैयारियां तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि इस शादी में 4 लाख लोगों के भोज का इंतजाम किया जा रहा है. खास बात यह अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी के लिए ऐसा भव्य आयोजन करने का ऐलान किया है, जिसकी चर्चा पूरे बिहार में हो रही है. अनंत सिंह ने खुद बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड दिखाया और कहा कि वे हर जगह जाकर अपने दोस्तों और यारों को खुद न्योता देंगे. इस शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव से लेकर तमाम दिग्गज नेताओं को भेजा जा रहा है, जबकि बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों को भी इस शादी का निमंत्रण भेजा जा रहा है. 

'हिंदुस्तान-पाकिस्तान, जहां से भी आना चाहें आएं'

बेटी की शादी का कार्ड दिखाते हुए अनंत सिंह ने कहा 'बेटी की शादी में हिंदुस्तान-पाकिस्तान, जहां से भी लोग आना चाहें आएं. सबका स्वागत है. उनके इस बयान के बाद से ही गांव में शादी की तैयारियां और भी जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. अनंत सिंह का कहना है कि यह शादी सिर्फ परिवार की नहीं बल्कि पूरे इलाके की शादी है. अनंत सिंह पक्ष-विपक्ष के भेद को भुलाकर सभी नेताओं को शादी में बुला रहे हैं. 

पीएम मोदी को भी देंगे निमंत्रण 

अनंत सिंह ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी का कार्ड देंगे. इसके साथ ही बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत बिहार के सभी बड़े नेताओं को निमंत्रण दिया जा रहा है. अनंत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को पहले ही निमंत्रण दे दिया है. उनका कहना है कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन बेटी की शादी में सब एक हैं. जिसमें सभी को बुलाया जाएगा. शादी में सिर्फ नेता ही नहीं, बल्कि फिल्मी सितारे भी चार चांद लगाएंगे. अनंत सिंह ने दावा किया कि शादी में तीन दर्जन बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकार आएंगे.

सोनू सूद, मनोज तिवारी, मैथिली ठाकुर, अक्षरा सिंह और पवन सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन कलाकारों के आने की खबर से ही इलाके में उत्साह दोगुना हो गया है. शादी पैतृक गांव में ही आयोजित होनी है, ऐसे में गांव में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. अनंत सिंह के गांव में बेटी की शादी के लिए भव्य मंडप सजाया जा रहा है. शादी में घुड़सवारी और अन्य पारंपरिक रस्मों के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं. गांव के लोग बता रहे हैं कि अनंत सिंह ने शादी को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. चारों तरफ लाइटिंग, टेंट और सजावट का काम चल रहा है. 

ये वीडियो देखिए

4 लाख लोगों के भोज की तैयारी 

शादी की सबसे बड़ी चर्चा खाने को लेकर हो रही है. अनंत सिंह ने बताया कि शादी में 4 लाख लोगों के खाने की तैयारी की जा रही है. खाने में 150 से ज्यादा वैरायटी का इंतजाम होगा. इसमें बिहार के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ देश के अलग-अलग राज्यों के पकवान भी शामिल होंगे. लोगों का कहना है कि अनंत सिंह की बेटी की शादी में भोज इतना बड़ा होगा कि आसपास के कई गांवों के लोग भी इसमें शामिल होंगे. 

अनंत सिंह बिहार की राजनीति में बाहुबली छवि के लिए जाने जाते हैं. मोकामा में उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है. वे कई बार विधायक रह चुके हैं और उनके समर्थकों की संख्या लाखों में है. ऐसे में उनकी बेटी की शादी को एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक आयोजन के रूप में भी देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि इस शादी में बिहार की राजनीति के कई बड़े चेहरे एक मंच पर नजर आ सकते हैं. 

ये भी पढ़ेंः कौन हैं पप्पू सलमान? जिनके बुलावे पर सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ प्रयागराज पहुंचे अनंत सिंह, चांदी मुकुट से स्वागत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh News, Anant Singh Daughter Wedding, Mla Anant Singh News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com