- मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी की शाही शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं, शादी 25 नवंबर को है.
- इससे पहले शुक्रवार को अनंत सिंह दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ प्रयागराज पहुंचे.
- अनंत सिंह प्रयागराज में अपने पुराने दोस्त पप्पू सलमान के बुलावे पर पहुंचे. जानें ये पप्पू सलमान कौन हैं?
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हैं. 25 नवंबर को उनकी छोटी बेटी की शादी होनी है. अनंत सिंह के गांव नदवां में इस शाही शादी की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है. इस बीच अनंत सिंह शुक्रवार को सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ प्रयागराज पहुंचे. बीच-बीच में अनंत सिंह का भव्य स्वागत भी किया गया. विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के विरोध के कारण जदयू से निष्कासित हो चुके अनंत सिंह की विधायकी खतरे में हैं. दुलारचंद यादव मर्डर केस में उनके जेल जाने का खतरा भी बना है. इन परेशानियों के साथ बेटी की शादी की तैयारियों के बीच अनंत सिंह की प्रयागराज यात्रा चर्चा में बना है.
पप्पू सलमान के बुलावे पर प्रयागराज पहुंचे अनंत सिंह
लेकिन अनंत सिंह प्रयागराज गए क्यों? इसका जवाब अब सामने आ गया है. अनंत सिंह प्रयागराज अपने पुराने दोस्त पप्पू सलमान के बुलावे पर गए थे. पप्पू सलमान के बेटे के रिसेप्शन में वो शामिल हुए. रिपोर्ट के अनुसार पप्पू सलमान ने अपने दोस्त अनंत सिंह का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया.
पप्पू सलमान कौन, उनकी अनंत सिंह से दोस्ती कैसे?
पप्पू सलमान प्रयागराज के एक ठोस किसान है. वो समाजवादी पार्टी के नेता भी हैं. पप्पू सलमान का असली नाम सलमान अहमद है. प्रयागराज और स्थानीय स्तर पर लोग उन्हें ‘पप्पू मलावां' के नाम से भी जानते हैं. वर्तमान में पप्पू सलमान सपा के सांगठनिक ढांचे में गंगापार जिले के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
पटना से प्रयागराज तक निर्धारित हमारी अनंत यात्रा के दौरान बिहार एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवा साथियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों द्वारा मिल रहे अपार स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद से मैं अभिभूत हूँ। आप सभी का यह प्रेम और विश्वास मेरे लिए अनमोल है। https://t.co/C5CexZFrpV
— Anant Kumar Singh (@MLA_AnantSingh) November 6, 2026
घोड़ों के शौक के कारण अनंत सिंह से हुई दोस्ती
अनंत सिंह का घोड़ा प्रेम जगजाहिर हैं. लालू का घोड़ा खरीदने से लेकर पटना की सड़कों पर घोड़ा दौड़ाते अनंत सिंह की कई कहानियां चर्चित हैं. अनंत सिंह की पप्पू सलमान से दोस्ती की वजह भी यहीं घोड़ा प्रेम है. पप्पू सलमान भी घोड़ों के शौकीन हैं. उनके पास करीब 20 लाख रुपये की कीमत का बेहद खास रेसर घोड़ा है. कहा जाता है कि आरा के एक साझा परिचित के माध्यम से घोड़ों की खरीद-बिक्री और रेस के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी. इसके बाद यह शौक गहरी दोस्ती में बदल गया.
पप्पू सलमान के बेटे के वलीमे में पहुंचे अनंत सिंह
अनंत सिंह पप्पू सलमान के बुलावे पर प्रयागराज पहुंचे. जहां सूबेदारगंज स्थित खेलगांव में पप्पू सलमान के बेटे के रिसेप्शन पार्टी में वो शामिल हुए. रिपोर्ट की मानें तो पप्पू सलमान ने मंच पर अनंत सिंह को चांदी का मुकुट पहनाया. इस दौरान अनंत सिंह ने भी पप्पू सलमान को अपनी बेटी शिवांगी की आगामी शादी का न्योता दिया.
यह भी पढ़ें - अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, लेकिन क्या कानूनी पेच बनेगा ढाल? जानें दो MLC का मामला इससे कैसे है अलग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं