विज्ञापन

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे 2 लाख लोग, 8 किलोमीटर लंबा जाम 

इस शादी के मौके पर अनंत सिंह ने गांव में घुड़दौड़ का भी आयोजन किया है. जहां पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह भी इसे देखने पहुंचे है. लोगों में इसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है.

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे 2 लाख लोग, 8 किलोमीटर लंबा जाम 
अनंत सिंह की बेटी की शादी में लोगों का सैलाब उमड़ा है.
  • बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में अब तक लगभग दो लाख लोग नदमा गांव पहुंच चुके हैं
  • शादी में शामिल होने के लिए पटना से मोकामा जाने वाली सड़कों पर आठ किलोमीटर लंबा भीषण जाम लगा हुआ है
  • अनंत सिंह ने शादी समारोह में घुड़दौड़ का आयोजन किया, जिसमें विजेता को थार गाड़ी पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी की आज शादी है. पटना से मोकामा जाने वाली सड़कें गाड़ियों से भरी पड़ी है. अनंत सिंह के घर तक पहुंचने में कई घंटे लग रहे हैं. शादी में शामिल होने के लिए अबतक दो लाख लोग विधायक के गांव नदमा पहुंच चुके हैं. विधायक के गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर से ही लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है. अनंत सिंह की बेटी की शादी में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और यूपी के दिग्गज बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह नदमा पहुंच गए हैं. दोनों नेताओं को खुद विधायक अनंत सिंह ने रिसीव किया. 

घुड़दौड़ प्रतिस्पर्धा को बृज भूषण ने भी देखा 

अनंत सिंह ने आज गांव नदमा में घुड़दौड़ का भी आयोजन किया है. पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह भी इसे देखने पहुंचे. घुड़दौड़ स्थल पर खुद अनंत सिंह बीजेपी नेता को ले गए. घुड़दौड़ जीतने वाले को एक थार गाड़ी इनाम में दी जाएगी. घुड़दौड़ वाली जगह पर हजारों की भीड़ मौजूद थी. घुड़दौड़ देखने के लिए तो भीड़ बिजली के पोल पर भी चढ़ी दिख रही है. सैकड़ों लोग तो आसपास के पेड़ पर भी चढ़े दिखाई दिए. 

8 किलोमीटर लंबा जाम 

शादी में भीड़ का आलम ये है कि नदमा गांव से 8 किलोमीटर पहले ही जाम लगा हुआ है. वहां जाने के लिए लोगों को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. हर तरफ गाड़ियों की लाइन लगी है. अनंत सिंह ने खुद ही शादी में सभी लोगों से आने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा था कि 5 लाख लोगों का खाना बनेगा. अनंत सिंह के गांव में पिछले कई दिनों मिठाई बनाने का इंतजाम चल रहा है. लाखों लोगों के खाने के लिए सैकड़ों हलवाई खाना बनाने में लगे हैं. 

करीब 2 लाख लोग पहुंच चुके हैं 

एक अंदाज के मुताबिक अनंत सिंह के गांव नदमा में करीब 8 लाख लोग पहुंच चुके हैं. हर तरफ भीड़ ही भीड़ दिख रही है. आज अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में हजारों गेस्ट के भी आने की उम्मीद है. उधर, दूल्हे की बारात भी नदमा के लिए निकल चुकी है.

इस मौके पर आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता सबसे बड़ा आकर्षण बन गई है, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए 52 घोड़ों ने हिस्सा लिया. घुड़दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी संख्या में लोग लदमा पहुंचे. आयोजकों के अनुसार रेस जीतने वाले प्रतिभागी को इनाम के रूप में थार गाड़ी दी जाएगी. इसी वजह से प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

सेमीफाइनल तक पहुंची रेस, भीड़ के कारण रोकना पड़ा आयोजन

सुबह घुड़दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई और विभिन्न चरणों में घोड़ों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया. हालांकि सेमीफाइनल राउंड के बाद प्रतियोगिता को बीच में ही रोकना पड़ा. बताया जा रहा है कि रेस देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ मैदान के अंदर पहुंच गई, जिसके कारण सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो गया. इसके बाद आयोजकों ने रेस को फिलहाल रोकने का फैसला लिया. शिवांगी सिंह की शादी और घुड़दौड़ प्रतियोगिता को लेकर लदमा गांव में भारी भीड़ उमड़ी है. अनुमान है कि पांच लाख से अधिक लोग गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं. गांव का माहौल किसी बड़े मेले से कम नहीं दिखाई दिया.

कई किलोमीटर लंबा जाम, हाईवे पर भी असर

भारी भीड़ के चलते पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई. गांव के आसपास कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. वहीं पटना-बेगूसराय हाईवे पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा.

हेलीकॉप्टर से पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह

उत्तर प्रदेश से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी हेलीकॉप्टर से लदमा पहुंचे. उन्होंने मंच पर अनंत सिंह से मुलाकात की और अयोध्या के हनुमानगढ़ी से लाई गई भगवान की प्रतिमा उन्हें भेंट की. इस दौरान अनंत सिंह ने उनका स्वागत किया. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "आपका दबदबा था, है और बना रहेगा." उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा और अनंत सिंह को जनता का नेता बताया.

साधु-संत और बड़े नेताओं का भी जमावड़ा

अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत भी शिवांगी सिंह को आशीर्वाद देने लदमा पहुंचे. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री राम कृपाल यादव सहित कई राजनीतिक हस्तियां समारोह में शामिल हुईं. शिवांगी सिंह के विवाह की मुख्य रस्में रात में पूरी की जाएंगी. समारोह में कई नेताओं, संतों और कलाकारों के शामिल होने की संभावना है. शादी को लेकर पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और हजारों लोगों की निगाहें इस भव्य आयोजन पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें | Anant Singh Daughter Wedding Live : बाढ़ स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, अब तक पहुंचे 2 लाख से ज्यादा लोग

यह भी पढ़ें | अनंत सिंह की बेटी की शादी के पंडाल में घुसा सांप; युवक ने हाथ से नचाकर फेंका; VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh, Anant Singh Daughter Shivangi Singh Wedding, Mokama Anant Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com