विज्ञापन

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जान लीजिए कितनी बढ़ी कीमतें, नई दरें कल से होंगी लागू

अमूल का दूध महंगा हो गया है. कंपनी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. बढ़ी हुईं कीमतें गुरुवार से ही लागू होंगी.

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जान लीजिए कितनी बढ़ी कीमतें, नई दरें कल से होंगी लागू

आम आदमी का महंगाई का एक और झटका लगा है. अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. दोनों कंपनियों ने प्रति लीटर 2 रुपये तक कीमत बढ़ा दी है. बढ़ी हुई कीमत 14 मई यानी गुरुवार से ही लागू हो जाएंगी.

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल दूध पर 2 रुपये की कीमत बढ़ा दी है. बढ़ी हुई यह कीमत अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर लागू होगी. अमूल ने दूध के ये दाम पूरे भारत में बढ़ाए हैं. नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी. यानी गुरुवार से ही अमूल का एक लीटर वाला पैकेट 2 रुपये महंगा मिलेगा.

कीमतों में यह ताजा बदलाव अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर लागू होगा, जिनमें अमूल स्टैंडर्ड मिल्क, भैंस का दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल, ताजा और गाय का दूध शामिल हैं.

मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है. मदर डेयरी के दूध की बढ़ी हुई कीमतें भी गुरुवार से ही लागू होंगी.

मदर डेयरी ने बताया कि एक साल में किसानों से दूध खरीद की कीमत बढ़ने के बावजूद इसका असर ग्राहकों पर पड़ने नहीं दिया गया. कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई लागत के कारण कीमत बढ़ाई गई है.

कितना महंगा होगा दूध लेना?

अमूल ने अपने सभी दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. अब तक अमूल का फुल क्रीम दूध 68 रुपये प्रति लीटर का आता था. गुरुवार से यह 70 रुपये का मिलेगा.  

Latest and Breaking News on NDTV

2025 में बढ़े थे दाम

आखिरी बार अमूल ने मई 2025 में दूध की कीमतें बढ़ाई थीं. तब भी 2 रुपये प्रति लीटर तक कीमत बढ़ाई गई थी. तब कंपनी ने तर्क दिया था कि बढ़ती लागत और किसानों को ज्यादा भुगतान के कारण कीमत बढ़ाई गई है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com