विज्ञापन

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती
गैस लीक होने से 2 लोगों की मौत हो गई.
PTI

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने की खबर है. अधिकारियों ने गैस लीक से 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है. 7 लोगों की हालत गंभीर हैं, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. बताया जा रहा है कि लोगों ने सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आना और उल्टी जैसे लक्षण की शिकायत की थी. अमोनिया गैस लीक होने से 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लांट में एक मेजरमेंट वॉल्व से गैस लीक हुई. प्रभावित ज्यादातर कर्मचारी उत्तर भारतीय प्रवासी थे, जो यूनिट में ही रहे थे. गैस लीक के संपर्क में आते ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना और उल्टी जैसी समस्याएं हुईं.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 7 कर्मचारियों की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. अभी कुल 46 लोगों का इलाज आस-पास के अस्पतालों में चल रहा है. ज्यादा गंभीर मामलों में से कुछ को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जाएगा.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अमोनिया गैस लीक की घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया है. इस 3-सदस्यीय कमेटी में 'इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ' के डायरेक्टर, 'पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड' के मेंबर सेक्रेटरी और 'पब्लिक हेल्थ' के एडिशनल डायरेक्टर शामिल हैं. कमेटी को 24 घंटे में अंतरिम रिपोर्ट और 3 दिन में फाइनल रिपोर्ट सौंपनी है.

लेखक के बारे में
img
Priyank Dwivedi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com