विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2020

'राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो तो भारत एकजुट', सर्वदलीय बैठक के बाद बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो तो भारत एकजुट है और सर्वदलीय बैठक ने इस संदेश को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया है. 

'राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो तो भारत एकजुट', सर्वदलीय बैठक के बाद बोले अमित शाह
अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो तो भारत एकजुट है
नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो तो भारत एकजुट है और सर्वदलीय बैठक ने इस संदेश को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह संवाद भारत के सामरिक हितों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण मुद्दा आने पर सभी राजनीतिक पक्षों को साथ लेकर चलने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में शामिल हुआ. बैठक का सर्वसम्मत संदेश था- राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो तो भारत एकजुट है.'' गृह मंत्री ने कहा कि सभी दलों को देश की सशस्त्र सेनाओं, उनकी वीरता पर गर्व है और भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए उन पर पूरा भरोसा है. 

मुंबई से मिली खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ एकजुटता से खड़ा है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि सर्वदलीय बैठक आगे भी होनी चाहिए.  ठाकरे का हवाला देते हुए बयान में कहा गया, ‘‘ हम हर तरह से यथासंभव सहयोग करेंगे.''

उन्होंने कहा, ‘‘चीन की तुलना में भारत कमजोर नहीं है. हम किसी के साथ भी जंग के लिए तैयार हैं. हमारा जोर हमेशा वार्ता पर रहा है. लेकिन अगर इसे कमजोरी माना गया तो हम अपनी ताकत दिखा देंगे.''

Video: सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने जो कहा उसके क्या हैं मायने?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, All-Party Meet, India China Clash, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com