पुलवामा हमले (Pulwama Attack) के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि कश्मीर में भारतीय जवानों की निर्मम हत्या (Pulwama Attack) से पूरा देश ‘परेशान' है और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. यह कार्रवाई सैन्य, राजनयिक या आर्थिक रूप से की जा सकती है या तीनों को मिलाकर की जा सकती है. अमरिंदर सिंह ने पुलवामा हमले में शहीद हुए प्रत्येक जवान के बदले 2 को मारने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि पाकिस्तानी सेना गोलियां चला रही है और प्रधानमंत्री इमरान खान भी वहां सेना की ही ‘पौध' हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारे 41 लोग मार दिए गए, हमें उनके 82 चाहिए'. उन्होंने कहा कि वह आंख के बदले आंख और दांत के बदले दांत की मांग करते हैं. उन्होंने कहा कि यह सोचना केंद्र सरकार का काम है कि वह किस तरह की कार्रवाई करेंगे लेकिन यह सपष्ट है कि कुछ कदम तत्काल उठाए जाने की जरूरत है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘भारत अभी तत्काल कार्रवाई चाहता है'. उन्होंने कहा ‘कोई किसी को युद्ध शुरू करने के लिए नहीं कह रहा है लेकिन सैनिकों की हत्या कोई मजाक नहीं है. कुछ करने की जरूरत है। मैं परेशान हूं, पूरा देश परेशान है'.
CRPF जवान की जुबानी - 600 मीटर तक उड़कर चले गए थे जवानों के अंग, 1 KM तक फैला था मलबा
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भारत सरकार जो भी कदम उठाएगी वह उसका समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, सिर्फ इसलिए वह भारत को ब्लैकमेल नहीं कर सकता. भारतीय सुरक्षा बलों ने 1999 में करिगल में उन्हें तब भी हराया था जब उनके पास परमाणु क्षमता थी'. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘ अगर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी हमारे सैनिकों को मार सकते हैं तो हमें भी कुछ करने की जरूरत है'. आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने भी पुलवामा आतंकवादी हमले (Pulwama Attack) से आहत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की जड़ों पर हमला करने की अपील की है. पीएम मोदी को लिखे पत्र में लोजपा के संसदीय बोर्ड के प्रमुख चिराग पासवान ने अपील की कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान, “इस बार तब तक नहीं रुकना चाहिए जब तक एक भी आतंकवादी जिंदा है.” पासवान के इस पत्र की प्रतियां रविवार देर रात मीडिया के साथ साझा की गईं. इसमें उन्होंने कहा है, ‘‘आपके कुशल नेतृत्व में देश ने पिछले पांच साल में हर क्षेत्र में विकास किया है. इससे पाकिस्तान परेशान हो गया है. पड़ोसी देश ने अब तक कई कायराना कृत्यों को अंजाम दिया लेकिन ताजा घटना (Pulwama Attack) ने राष्ट्र को खासकर युवा को आक्रोशित कर दिया है.”
पुलवामा हमले के पांच दिन बाद सेना ने मार गिराया बम बनाने वाला संदिग्ध जैश आतंकी
शहीदों की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से किया विदा
इनपुट : भाषा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं