उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में जहरीली शराब कांड का मास्टमाइंड आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया. 35 से ज्यादा मौतों के जिम्मेदार मुख्य आरोपी और एक लाख के इनामी बदमाश ऋषि शर्मा को पुलिस ने बुलंदशहर बॉर्डर से गिरफ्तार किया है. वहीं गांव वालों का कहना है कि जहरीली शराब के सेवन से अब तक 98 लोग जान गंवा चुके हैं. लेकिन शराब कांड में मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 35 है. रविवार को मुखबीर की सूचना पर एसपी सिटी व एसपी ग्रामीण ने बुलंदशहर बॉर्डर से आरोप ऋषि शर्मा को गिरफ्तार किया. जहरीली शराब कांड में अब तक पुलिस ने 61 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
17 मुकदमों में 61 लोगों की गिरफ्तारी
मामले में 50000/- के ईनामी विपिन यादव, 25000/-के ईनामी मुनीश शर्मा, 25000/- का ईनामी नीरज चौधरी को भी गिरफ्तार करने में भी अलीगढ़ पुलिस को काफी जतन करने पड़े थे. मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा के दो भाईयों, पत्नी, बेटा और भांजे को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इस पूरे प्रकरण में अभी तक 17 मुकदमों में 61 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अगर पिज्जा घर पर डिलीवर किया जा सकता है तो राशन क्यों नहीं : अरविंद केजरीवाल
पुलिस के बिछाए जाल में ऐसे फंसा शराब कांड का मास्टरमाइंड
ऋषि शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम 6 राज्यों में दबिश दे चुकी थी. इन सभी टीमों की एसएसपी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे. ऋषि शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने लगभग 500 से ज्यादा नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली. आरोपी के 100 से ज्यादा रिश्तेदारों के यहां रेकी करके जानकारी जुटाई गई. अलग-अलग जिलो में 100 से ज्यादा मुखबिरों को एक्टीवेट किया गाय. भागने के रास्तों के सीसीटीवी खंगाले गए. आरोपी के पुराने दोस्तों और सहयोगियों से सघन पूछताछ की गई. इसके बाद आरोपी के बारे में सटीक सूचना मिल सकी. तब जाकर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा. एसपी सिटी व एसपी ग्रामीण की संयुक्त टीम को बुलंदशहर बॉर्डर पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.
पश्चिम बंगाल: युवाओं के वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की जगह सीएम ममता की तस्वीर, जानें कारण
शराब पीने के कारण मरे 98 लोगों का अब तक पोस्टमॉर्टम
अलीगढ़ के टप्पल और अकराबाद थाना क्षेत्र में गत 28 मई से शुरू हुआ जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला कई दिनों तक जारी रहा. प्रशासन के मुताबिक इस घटना में अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हुई है. हालांकि संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने के कारण मरे 98 लोगों का अब तक पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है. प्रशासन का मानना है कि 35 के अतिरिक्त जिन लोगों का भी पोस्टमॉर्टम हुआ है, उनकी विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही माना जाएगा कि उनकी मृत्यु जहरीली शराब पीने से हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं