126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए चुने गए नवनिर्वाचित विधायकों को आज पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस दौरान विधायक अखिल गोगोई आकर्षण का केंद्र बने रहे. उन्होंने जेल से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है. आज उन्हें शपथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जेल से विधानसभा लाया गया. इस दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें सुरक्षाकर्मी अखिल गोगोई को धक्का देते दिखाई दे रहा है.
11 मई को कोर्ट ने अखिल गोगोई को असम में विधायक के रूप में शपथ लेने की अनुमति दी थी. उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच असम विधानसभा लाया गया. बता दें कि गोगोई ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध किया था. तब उनपर राजद्रोह और हिंसा भड़काने का आरोप लगा था. इन आरोपों के चलते गोगोई दिसंबर 2019 से जेल में बंद हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
नंदीग्राम से मिली हार के बाद अपनी पुरानी सीट से चुनाव लड़ेंगी ममता, शोभनदेव ने दिया इस्तीफा
अखिल गोगोई ने विधानसभा जाते समय आरोप लगाया कि असम विधानसभा ले जाते वक्त सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धक्का दिया. अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की. उनकी पार्टी द्वारा इस घटाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया गया है. गोगोई ने कहा कि इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल भी तोड़े गए. वे एव विधायक के साथ ऐसा नहीं कर सकते. उन्होंने कहा, "सरकार मुझे मार सकती है, लेकिन मेरी आवाज नहीं दबा सकती."
कोरोना में जान गंवाने वालों को याद करते समय भावुक हुए PM मोदी, कहा-वायरस ने कई प्रियजनों को छीना है
इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. किसी को भी धक्का नहीं देना चाहिए. कानून को अपना काम करना चाहिए, लेकिन विधायकों के भी अपने विशेषाधिकार हैं, इसलिए विपक्ष के नेता के रूप में मैं गोगोई से शिकायत करने के लिए कहूंगा. एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल तोड़ा गया, पुलिस ने उन्हें (अखिल गोगोई) धक्का दिया और मजिस्ट्रेट ने कथित तौर पर बेल्ट खींच लिया. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस सूत्रों ने कहा कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रख रहे थे क्योंकि गोगोइ एक विचाराधीन कैदी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं