दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना रहा और शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 448 दर्ज किया गया, जो कि ‘अति गंभीर' श्रेणी के करीब पहुंच गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.राष्ट्रीय राजधानी के 36 निगरानी केंद्रों में से 32 ने वायु गुणवत्ता ‘अति गंभीर' श्रेणी में दर्ज की और कई स्थानों पर एक्यूआई 480 के पार पहुंच गया. शेष केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को ‘गंभीर' बताया.
आनंद विहार, बवाना, बुराड़ी, द्वारका, आईटीओ, जहांगीरपुरी, नॉर्थ कैंपस डीयू जैसे क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता ‘अति गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई. सीपीसीबी की बहु स्तरीय चेतावनियों के अनुसार 400 या उससे अधिक एक्यूआई पर तत्काल ध्यान देने जरूरत होती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति में कमी के कारण स्थानीय प्रदूषक वायुमंडल में एकत्रित हो रहे हैं, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में वायु की गुणवत्ता जहरीली हो गई है. दिल्ली में मंगलवार को शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत एक्यूआई 433 था, जबकि सोमवार को यह 379 रहा. दिल्ली में पूरे दिन हल्का कोहरा छाया रहा और कई इलाकों में हवा ने परेशानी बढ़ा दी.
दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था, लेकिन शाम के समय अपेक्षा से अधिक ठंडा महसूस की गई. न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है.
राष्ट्रीय राजधानी अभी भी ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान' (ग्रैप) के चौथे चरण के अंतर्गत है और इसमें निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध तथा दिल्ली में गैर-जरूरी प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक शामिल है. सीपीसीबी के अनुसार, 400 या उससे अधिक एक्यूआई में तत्काल ध्यान देने की जरूरत होती है.
‘ग्रैप' का पहला चरण एक्यूआई के 201 से 300 के बीच (खराब श्रेणी) होने पर, दूसरा चरण 301 से 400 के बीच (बहुत खराब) होने पर, तीसरा चरण 401 से 450 के बीच (गंभीर) होने पर और चौथा चरण 450 से अधिक (अति गंभीर) होने पर लागू होता है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं