‘एअर इंडिया' की जिस फ्लाइट में पैसेंजर ने बुजुर्ग महिला को-पैसेंजर पर नशे की हालत में पेशाब (Air India Flight Pee-Gate) किया था, उसके क्रू टीम के दो सदस्यों के बयान मंगलवार को दर्ज किए जाएंगे. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. क्रू टीम के दो सदस्यों को सोमवार को पेश होना था, लेकिन वे दिल्ली से बाहर होने के चलते पेश नहीं हो सके. पुलिस के एक सीनियर वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “चूंकि 26 नवंबर की एअर इंडिया की उड़ान में शामिल रहे क्रू टीम के दो सदस्य दिल्ली से बाहर हैं, इसलिए वे आज जांच के सिलसिले में पेश नहीं हो सके. लिहाजा, हमने घटना के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए उन्हें मंगलवार को बुलाया है.”
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस फ्लाइट में सवार अन्य यात्रियों के बयान लेने की भी कोशिश कर रही है. दिल्ली पुलिस ने क्रू टीम के 9 सदस्यों को तलब किया था. उनमें से 7 ने पहले ही अपने बयान दर्ज करा दिए हैं. अधिकारियों ने कहा कि क्रू टीम के सदस्यों के बयानों से पुलिस को घटनाओं का क्रम स्थापित करने में मदद मिलेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शंकर मिश्रा ने कथित तौर पर पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की उड़ान के ‘बिजनेस क्लास' में एक महिला सह-यात्री पर नशे की हालत में पेशाब कर दिया था. महिला ने इस संबंध में शिकायत दी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 4 जनवरी को शंकर मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके शनिवार को बेंगलुरु से उसे गिरफ्तार कर लिया. बाद में एक अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि पुलिस हिरासत की याचिका खारिज कर दी.
इस बीच शंकर मिश्रा के सहयात्री डॉ. सौगत भट्टाचार्या ने पीटीआई के साथ बातचीत में पूरी घटना बताई है. डॉ. सौगत भट्टाचार्या पेशे से डॉक्टर हैं और अमेरिका में प्रैक्टिस करते हैं. उन्होंने घटना की एअर इंडिया से लिखित शिकायत भी की थी. उनका कहना है कि घटना के वक्त आरोपी शंकर मिश्रा अपने होशोहवास में नहीं थे.
जिस फ्लाइट में यह घटना घटी, उस फ्लाइट में डॉ. सौगत आरोपी शंकर मिश्रा के बगल में बैठे हुए थे. घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि 'फ्लाइट में शंकर मिश्रा ने लंच के दौरान शराब के 4 पैग पिए थे. जिसके बाद मैंने फ्लाइट के एक क्रू मेंबर को अलर्ट भी किया था कि वह उस पर नजर रखें.'
शंकर मिश्रा ने उन्हें बताया था कि वो उन्होंने इसलिए ज्यादा शराब पी, क्योंकि उनके दिन का शेड्यूल बहुत हैट्टिक था. वे ठीक से सो नहीं पाए थे. इस बातचीत के कुछ ही देर बाद शंकर मिश्रा कथित तौर पर एक 70 वर्षीय महिला के पास गए, जिप खोली और पेशाब कर दी. डॉक्टर ने कहा कि महिला के लिए दूसरी सीट अरेन्ज करने के लिए हमने कहा, लेकिन क्रू मेंबर ने मना कर दिया. जब फ्लाइट दिल्ली में लैंड हुई, तो शंकर मिश्रा एअर इंडिया द्वारा बिना किसी कार्रवाई के चले गए.
एक दिन बाद महिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में एअर इंडिया ग्रुप के प्रेसिडेंट को लिखा. एअर इंडिया ने 4 जनवरी को पुलिस शिकायत दर्ज की. रिपोर्ट में एअर इंडिया ने अपना बचाव करते हुए कहा चूंकि महिला पुलिस के पास नहीं गई, तो उन्हें लगा कि दोनों पक्षों ने मामले को सुलझा लिया है.
बाद में दबाव बढ़ने पर पुलिस ने शंकर मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया और छह सप्ताह बाद बीते बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है.
ये भी पढ़ें:-
दिल्ली में प्रदूषण के मद्देनजर शुक्रवार तक BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों पर लगाया गया प्रतिबंध
यात्री के साथ अभद्र व्यवहार करने के 2 मामलों को लेकर नियामक ने एयर इंडिया को दिया नोटिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं