नई दिल्ली. विमान में सफर के दौरान महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं? अगर किसी महिला के साथ फ्लाइट में अभद्रता होती है, तो वह तुरंत किससे शिकायत करे? अगर कोई दगंब फ्लाइट में मारपीट पर उतारू हो जाए, तो...? ये सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं, क्योंकि पिछले दिनों महिलाओं के साथ विमान में सफर के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिन्होंने शर्मसार कर दिया है. वहीं, हाल ही में दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना की फ्लाइट में कैप्टन से मारपीट और एयरहोस्टेस से छेड़छाड़ की घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है. क्या अब विमानों में भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने की जरूरत है?
हाल ही में दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना जा रही इन्डिगो की उड़ान में शराब पीकर हंगामा करने, एयरहोस्टेस से छेड़खानी करने और विमान के कैप्टन से मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है. हैरानी की बात ये रही कि उड़ान के पटना पहुंचने पर दो अरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी एयरपोर्ट से फरार हो गया. पिछले महीने एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग महिला पर 'पेशाब' कर दिया था, उसे भी विमान के लैंड होने पर गिरफ्तार नहीं किया गया. पीडि़त महिला ने जब मामले को उजागर किया, तब कहीं जाकर केस दर्ज किया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्रेनों में तैनात रहते हैं सुरक्षाकर्मी, फिर विमानों में क्यों नहीं?
यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. इसके अलावा हर रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होता है. इससे यात्रियों खासतौर पर महिला यात्रियों को सुरक्षा का अहसास होता है. यात्रियों को यह भरोसा होता है कि अगर ट्रेन में उनके साथ कुछ गलत होता है, तो सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं. हालांकि, ट्रेनों में भी अपराध होते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति नहीं आती जैसी पिछले दिनों एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई। बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला शख्स बिना किसी रोक-टोक के फ्लाइट लैंड होने के बाद चला गया. पीडि़त महिला चाहती थी कि इस शख्स को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.
कई राज्यों की बसों में भी तैनात किए जा चुके हैं सुरक्षा गार्ड
दिल्ली की डीटीसी बसों में कुछ समय पहले महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस वॉलेंटियर को बतौर मार्शल तैनात किया गया. इससे बसों में महिलाएं सुरक्षित महसूस करने लगीं. बस में तैनात ये मार्शल आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करते हैं. हरियाणा सरकार ने भी कुछ समय पहले सरकारी बसों में ऐसी ही व्यवस्था करने की योजना बनाई. अगर ऐसे ही विमानों में भी एक सुरक्षाकर्मी तैनात हो, तो आपात स्थिति से निपटा जा सकता है.
विमान में महिलाओं के साथ बदसलूकी के हालिया मामले...
- 26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में नशे में धुत एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में एक महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
- 6 दिसंबर 2022 को पेरिस से दिल्ली आ रही एयरइंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने महिला यात्री के कंबल में पेशाब कर दिया. इस यात्री ने काफी शराब पी रखी थी. एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि पुरुष यात्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि उसने लिखित माफी मांग ली है.
- 9 जनवरी 2023 को दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना जा रही इंडिगो की उड़ान में शराब पीकर हंगामा करने, एयरहोस्टेस से छेड़खानी करने और विमान के कैप्टन से मारपीट का मामला सामने आया. खबरों के मुताबिक, आरोपी फ्लाइट में बीयर पी रहे थे. बीयर पीने से मना करने पर इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं