दिल्ली में ठंड के कहर के बीच बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार तक BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.दिल्ली की हवा की गुणवत्ता सोमवार को प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियों के कारण काफी गंभीर स्थितियों में पहुंच गयी. जिसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सभी एनसीआर राज्यों को अधिक सख्ती के साथ प्रदूषण विरोधी उपायों को लागू करने का निर्देश दिया था.
परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बीएस- III पेट्रोल और बीएस- IV डीजल वाहनों पर प्रतिबंध मंगलवार से लागू होगा क्योंकि वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में खराब हो गई है. हम पर्यावरण विभाग के साथ स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है, तो शुक्रवार से पहले भी प्रतिबंध हटाया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बताते चलें कि राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को शाम चार बजे 434 पर रहा, जो रविवार के 371 से अधिक खराब था. गौरतलब है कि 201 और 300 के बीच AQI को 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं