दिल्ली विधानसभा चुनाव में अभी भले दो महीने से ज्यादा का समय बचा हो लेकिन इसे लेकर राजनीति अभी से ही शुरू हो गई है. दिल्ली में इस चुनाव में सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है लेकिन इस चुनाव में कुछ क्षेत्रीय दलों की भूमिका भी अहम होने वाली है. दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी अब चुनावी रंग में दिख रही है. AIMIM के दिल्ली प्रमुख शोएब जमाई ने दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख पठान के परिवार से मुलाकात की है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार ओवैसी की पार्टी शाहरुख पठान को इस बार के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतार सकती है.
अभी जेल में बंद है शाहरुख पठान
आपको बता दें कि दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख पठान फिलहाल जेल में हैं.अगर उसे AIMIM की तरफ से टिकट मिलता है तो हो सकता है कि वह जेल में रहते हुए ही इस चुनाव को लड़े. आपको बता दें कि शाहरुख पठान पिछले साल अक्टूबर में जमानत पर बाहर आया था. शाहरुख पठान वही शख्स है जिसने दिल्ली दंगों के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तान दी थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पिछले दिनों जेल में बंद शाहरुख पठान के घर पर उनकी मां से मेरी मुलाकात हुई। दिल्ली मजलिस (AIMIM) का एक डेलिगेशन उनके परिवार से मुलाकात करके उनके हालात और कानूनी सहायता के सिलसिले में बातचीत की है।
— Dr. Shoaib Jamai (@shoaibJamei) December 23, 2024
दिल्ली में इंसाफ की मुहीम में हमारा यह छोटा सा कदम कई परिवारों को हौसला देगा, जिनके… pic.twitter.com/MWR2TUKjvb
शोएब जमाई ने शाहरुख पठान के परिवार से मुलाकात के बाद किया पोस्ट
शाहरुख पठान के परिवार से मिलने के बाद AIMIM के दिल्ली प्रमुख शोएब जमाई ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट भी किया. इस पोस्ट में शोएब जमाई ने लिखा कि पिछले दिनों जेल में बंद शाहरुख पठान के घर पर उनकी मां से मेरी मुलाकात हुई. दिल्ली मजलिस (AIMIM) का एक डेलिगेशन उनके परिवार से मुलाकात करके उनके हालात और कानूनी सहायता के सिलसिले में बातचीत की है.दिल्ली में इंसाफ की मुहीम में हमारा यह छोटा सा कदम कई परिवारों को हौसला देगा,जिनके बच्चे बिना ट्रायल के सालों से जेल में बंद है. सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जमानत उन कैदियों का अधिकार है जिनके मामले लंबित हैं.उनकी मां का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के इशारे पर ही उनके बेटे पर केस दर्ज किया गया और यह बात वह भूल नहीं सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं