ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सूबे की सियासत और आगामी चुनाव की रणनीतियों पर लेकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर इशारों-इशारों में विपक्ष को मैसेज भी दे दिया.
ओवैसी ने जनता से मुखातिब होते हुए कहा, "मेरी आपसे बस एक ही अपील है, एकता बनाए रखें. दिल्ली में आज जो बदलाव आया है, उससे आपने देखा है कि ताकतवर लोग कमजोंरों के सामने झुकते हैं. दुनिया ने ताकतवर पर कमजोर की जीत देखी है. हम सफल होंगे और उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे."
उन्होंने आगे कहा कि मैं उन छात्रों को सलाम करता हूं, जो हफ्तों तक जंतर-मंतर पर बैठे रहे और इतने पक्के इरादे के साथ अपनी आवाज उठाई कि मोदी को आधी रात को वीडियो बनाना पड़ा. यह एकता की ताकत है."
विपक्ष को नसीहत!
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैंने यह पहले भी कहा है और फिर कह रहा हूं, मजलिस नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी दोबारा सरकार बनाए. मैं हाथ मिलाने को तैयार हूं. मैं गठबंधन करने को तैयार हूं. आज बात करने का वक्त है. चुनाव खत्म होने के बाद रोना नहीं. हम नहीं चाहते कि बीजेपी दोबारा सत्ता में आए. तुम कहते हो ना कि ओवैसी के चुनाव लड़ने से हमें नुकसान होगा. मैं आपके साथ मिलकर लड़ने को तैयार हूं."
AIMIM चीफ ने कहा, "हमारी लड़ाई कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं थी और न ही कभी होगी. हमारी लड़ाई हमारी इज्जत के लिए है. हमारी लड़ाई इंसाफ के लिए है. अब हम दरी बिठाकर नीचे नहीं बैठना चाहते. अब हमें बराबरी चाहिए. अगर अखिलेश उस कुर्सी के सामने बैठेंगे, तो ओवैसी भी उस कुर्सी के सामने पैर पर पैर डालकर बैठेंगा."
#WATCH | Moradabad, Uttar Pradesh: Addressing a public rally, AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, "...I have said this before, and I am saying it again: the Majlis does not want the BJP to form the government again in Uttar Pradesh. I am ready to join hands. I am ready to form an… pic.twitter.com/lI8euYjDrU
— ANI (@ANI) July 25, 2026
ये भी पढ़ें: 'डरने वाला नहीं है आज का युवा', पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के ऐलान पर बोले असदुद्दीन ओवैसी
युवाओं से सीधी अपील!
असदुद्दीन ओवैसी ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "भारत में हमारी 65 फीसदी आबादी 35 साल से कम उम्र की है और 50 फीसदी आबादी 25 साल से कम उम्र की है. हमारी कोशिश होगी कि आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में हमारी पार्टी युवाओं को उम्मीदवार बनाए, जिससे वे निडर होकर आपकी बात रख सकें."
ओवैसी ने कहा, "कोशिश यह भी होगी कि जब 2029 के चुनाव हों, तो भारत का प्रधानमंत्री कोई 80 साल का बुज़ुर्ग न बने, बल्कि 40 या 45 साल का कोई युवा इस देश का प्रधानमंत्री बने. यही हमारी कोशिश होगी."
ये भी पढ़ें: UP चुनाव के लिए ओवैसी का बड़ा सियासी दांव, अखिलेश-मायावती को दिया खुला ऑफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं