विज्ञापन

यूपी के सबसे बुजुर्ग विधायक आलमबदी आजमी का निधन, निजामाबाद से SP के टिकट पर 5 बार रहे थे MLA

सपा के वरिष्ठ विधायक आलमबदी आजमी के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे जामियातुर रशाद में होगा.

यूपी के सबसे बुजुर्ग विधायक आलमबदी आजमी का निधन, निजामाबाद से SP के टिकट पर 5 बार रहे थे MLA
सपा के सीनियर विधायक का निधन.
  • उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी विधायक आलमबदी आजमी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया
  • आलमबदी आजमी पांच बार निजामाबाद विधानसभा से विधायक रह चुके थे और आजमगढ़ में सपा के बड़े नेता थे
  • आलमबदी आजमी बीमारी की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के विधायक आलमबदी आजमी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो राज्य से सबसे बुजुर्ग विधायक थे. आजमगढ़ से वे समाजवादी पार्टी की टिकट पर 5 बार विधायक रहे थे. वो उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे. लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हुआ. 

शाम 4 बजे जामियातुर रशाद में अंतिम संस्कार

आलमबदी आजमी लोगों के बीच अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए अपनी अलग पहचान रखते थे. सपा के सीनियर विधायक के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे जामियातुर रशाद में होगा. उनके जनाजे की नमाज भी तभी अदा की जाएगी.

सपा ने सीनियर विधायक के निधन पर जताया दुख

समाजवादी पार्टी ने आलमबदी आजमी के निधन पर शोक जताया है, पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी. सपा ने लिखा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ के निज़ामाबाद विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक आलमबदी साहब का निधन बहुत ही दुखद है. उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले.

लंबे समय से मेदांता अस्पताल में थे भर्ती

जानकारी के मुताबिक, आलमबदी आजमी को इलाज के लिए 13-14 अप्रैल 2026 को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब स उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. 

ये भी पढ़ें-70 विधानसभा सीटों पर असर, लोधी समाज को साधने में जुटी सपा; 2027 की जंग में अखिलेश का नया दांव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Politics, Azamgarh SP, SP Leader, Samajwadi Party, Sp Leader Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com