BCCI to review India's UK performance in August: आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद बीसीसीआई एक्शन में हैं. रिपोर्ट के अनुसार, BCCI अगस्त की शुरुआत में टीम इंडिया के आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरों की समीक्षा करने वाला है. जिसमें कोच गौतम गंभीर के भविष्य पर भी बात हो सकती है. क्रिकबज की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस बैठक में हेड कोच गौतम गंभीर के साथ काम करने वाले सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों के भविष्य पर भी फैसला लिया जाएगा. BCCI अभी भारतीय T20 टीम के परफॉर्मेंस पर नजर रख रही है, जो इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. हालांकि, यह कोई असामान्य बात नहीं है और इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा हो सकता है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "हम इसे सिर्फ एक बुरा दौर मानते हैं"
इस बीच, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को कोई भी सख्त कदम उठाने से बचने की चेतावनी दी थी. उन्होंने 'स्पोर्टस्टार' में लिखा
भारत की टीम अभी तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे में है, लेकिन उस टीम को वीवी लक्ष्मण कोचिंग दे रहे हैं, जबकि गौतम गंभीर और उनके सपोर्ट स्टाफ को आराम दिया गया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने एक मैच बाकी रहते ही सीरीज अपने नाम कर ली है. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा और आखिरी T20I रविवार को हरारे में खेला जाएगा.
हाल ही में खबर आई थी कि असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट निजी कारणों से इंग्लैंड के ख़िलाफ ODI सीरीज के बाद अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं. हालांकि, रयान टेन डोशेट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर टीम इंडिया के खराब फील्डिंग प्रदर्शन के बाद फील्डिंग कोच टी दिलीप का भविष्य भी अधर में लटका हुआ बताया जा रहा है. बता दें कि भारत का इंग्लैंड दौरा, जिसमें पांच T20I और तीन ODI शामिल थे, जो 19 जुलाई को खत्म हुआ.
ये भी पढ़ें-'उसे लगातार यही कहते हैं' ईशान किशन ने बताया वैभव सूर्यवंशी को कैसे प्रोटेक्ट करती है टीम इंडिया
ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे को धोते ही आईसीसी T20I टीम रैंकिंग में फिर से बॉस बना भारत, टॉप-5 में इन देशों का दबदबा
ये भी पढ़ें- अभिषेक पीछे, तिलक नंबर 1, पिछले 2 सालों में T20I में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं