आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन में सुगबुगाहट तेज हो गई है. तमाम पार्टियां किस सीट से अपने किस उम्मीदवार को उतारेगी इसे लेकर भी मंथन शुरू हो गया है. इन सब के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर अब सबकुछ तय हो गया है. अखिलेश यादव ने इसका ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दिया है.
कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 27, 2024
‘इंडिया' की टीम और ‘पीडीए' की रणनीति इतिहास बदल देगी।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है. ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा. ‘इंडिया' की टीम और ‘पीडीए' की रणनीति इतिहास बदल देगी. बता दें कि यूपी में फिलहाल कांग्रेस के पास सिर्फ एक लोकसभा सीट है. इस सीट से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से सांसद हैं.
गौरतलब है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा एक बार फिर महागठबंधन का साथ छोड़कर NDA में शामिल होने की अटकलों की वजह से INDIA गठबंधन को एक बड़ा झटका लगा है. बीते दिनों कांग्रेस और टीएमसी के बीच भी सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद की बात सामने आई थी. वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव में अकेले ही सभी सीटों पर लड़ने के फैसला किया है.
बता दें कि INDIA गठबंधन में शामिल दलों ने कुछ महीने पहले ही ये फैसला किया था कि वह अलग-अलग राज्यों में जिन सीट पर जो पार्टी ज्यादा मजबूत है उस सीट से उसी पार्टी के उम्मीदवार को उतारा जाएगा. साथ ही उस सीट से विपक्षी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरेगा. इसी नियम के तहत अब यूपी में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का फैसला किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं