विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2022

निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर बताया, उद्योग जगत के चार दिग्‍गजों ने 'अग्निपथ' के बारे में दी क्‍या राय...

सेना ने जुलाई से अग्निपथ योजना के तहत नौकरी के आकांक्षी युवाओं के लिए अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है.

निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर बताया, उद्योग जगत के चार दिग्‍गजों ने 'अग्निपथ' के बारे में दी क्‍या राय...
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के शीष कारोबारियों का हवाला देते हुए सोमवार को ट्वीट किया
नई दिल्‍ली:

Agnipath Scheme: सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर देश के कुछ राज्‍यों में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)ने ट्वीट कर कहा कि शीर्ष कारोबारी इस योजना के पक्ष में हैं. गौरतलब है कि सेना ने जुलाई से अग्निपथ योजना के तहत नौकरी के आकांक्षी युवाओं के लिए अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण को लेकर एक अधिसूचना जारी की है. वित्‍त मंत्री सीतारमण ने देश के शीष कारोबारियों का हवाला देते हुए सोमवार को ट्वीट में लिखा, "मोदी सरकार की ओर से सशस्र बलों को मजबूत करने और युवाओं को देश की सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए लाई गई अग्निपथ योजना का उद्योग जगत के दिग्‍गज सराहना कर रहे हैं. "

JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्‍जन जिंदल ने कहा है, "अग्निपथ योजना, अनुशासित टेलैंट पूल तैयार करेगी. युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय सशस्र बलों से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती." महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट मकिया, "अग्निवीरों का अनुशासन और कौशल उन्‍हें प्रमुख रूप से रोजगार योग्‍य बना देगा. महिंद्रा ग्रुप ऐसे प्रशिक्षित, समक्षा, युवाओं को भर्ती का अवसर देने का स्‍वागत करता है."ग्रुप के हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने मसले पर ट्वीट करके योजना के प्रति समर्थन जताया है. हर्ष ने अपने ट्वीट में लिखा, "RPG group भी अग्निवीरों की नियुक्ति का अवसर देने का स्‍वागत करता है. मुझे आशा है कि अन्‍य कार्पोरेट भी इस "शपथ" को लेने के लिए हमारे साथ जुड़ेगे और हमारे युवाओं को भविष्‍य के प्रति आश्‍वासन देंगे. "

कांग्रेस पार्टी ने अग्निपथ को खतरनाक योजना करार दिया है. कई विपक्षी पार्टियों ने भी इस योजना को सरकार का नया ब्‍लंडर करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की है. उधर, योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कई फैसले शुरुआत में अनुचित लग सकते हैं लेकिन बाद ये बाद में राष्‍ट्र निर्माण में मदद करते हैं.पीएम ने बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "कई फैसले वर्तमान में अनुचित लगते हैं लेकिन यह देश के निर्माण में मदगार बनेंगे." हालांकि उन्‍होंने अग्निपथ योजना का सीधे तौर पर कोई संदर्भ नहीं दिया.

* भारत में नए COVID-19 केसों में लगभग 1 फीसदी कमी, पिछले 24 घंटे में 12,781 मामले
* 'टूलकिट गैंग ने मेरे बयान को तोड़ा-मरोड़ा...', 'अग्निवीरो' पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे BJP नेता का आरोप
* नीतीश की खामोशी से नाराज है सहयोगी भाजपा, अग्निपथ योजना के विरोध के निशाने पर है भाजपा

कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ हल्‍लाबोल, माकन बोले- 'अग्निपथ' योजना के मुद्दे पर राष्‍ट्रपति से मिलेंगे

लेखक के बारे में
img
आनंद नायक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirmala Sitharaman, Protest Against Agnipath Scheme, Anand Mahindra, Agnipath Scheme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com