केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम (Agneepath Scheme) के खिलाफ बिहार के कई शहरों में युवाओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. बक्सर में सेना की बहाली की तैयारी करने वाले छात्र प्रदर्शन के दौरान भड़क गये और रेल ट्रैक को जाम कर दिया. युवाओं ने दिल्ली-हवाड़ा रूट पर बक्सर स्टेशन पर जनसताब्दी एक्सप्रेस को रोक दिया, जिसके बाद यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा. वहीं मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur)में प्रदर्शनकारी युवाओं ने नेशनल हाईवे 28 को जाम कर दिया. युवाओं ने रेलवे स्टेशन के पास चक्कर चौक पर जमकर हंगामा किया और चक्कर चौक पर आग जलाकर रोड जाम कर दिया. यहां से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर चक्कर मैदान स्थित है, जहां सेना की बहाली होती है.
बक्सर और मुजफ्फरनगर में जहां पर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन उन्हें समझाने बुझाने का कोशिश कर रहा है. मुजफ्फरपुर समस्तीपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई हैं. मौके पर कई थाना के पुलिस पहुंच कर युवाओं को समझने का प्रयास कर रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: "हमें नहीं पता कहां का है"- हिरासत में पिटाई के आरोपों के बीच 'रिटर्न गिफ्ट' वीडियो पर बोली यूपी पुलिस
अग्निपथ योजना के खिलाफ क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं युवा ?
पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन करने वाले एक युवा ने कहा कि केवल चार साल की नौकरी के बाद वह क्या करेगा. क्या वो लोगो सिर्फ चार साल सरकारी नौकरी करने के लिए तैयारी कर रहे हैं. चार साल बाद 12 लाख रुपये देंगे. तब हम उससे क्या करेंगे और क्या 30 हजार रुपये में घर चल जाएगा?
सेना भर्ती की तैयारी करने वाले दूसरे युवा ने कहा कि चार साल बाद जॉब मिलने की क्या गारंटी रहेगी? कहीं जॉब ना मिली तो क्यो होगा. नौकरी की कोई सिक्योरिटी नहीं. नौकरियों में कम से कम 20-30% का आरक्षण दिया जाए जो अग्निपथ से युवा 4 साल पूरे करके निकले. तब भी कुछ समझ आता है. वरना युवा कहां कहां भटकेगा.
तीसरे युवा ने कहा कि इससे युवाओं की देशभक्ति की भावना पर असर पड़ेगा. 4 साल जॉब करके युवा वापस घर आ जाए इससे शर्मनाक कुछ भी नहीं है. आर्मी की ट्रेनिंग के साथ हो तो बेरोजगारी और खाली बैठकर वह भटक भी सकता है. अग्निपथ वालों के लिए अलग से चार साल बाद भी नौकरी की कुछ व्यवस्था हो जाए तो युवा उसके हिसाब से तैयारी कर सकता है, लेकिन अभी जो वर्तमान में सरकार ने पेशकश की है, वो कहीं से भी उचित नहीं है.
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी से ED की तीसरे दिन भी पूछताछ जारी, अब तक 21 घंटों तक हो चुके हैं सवाल-जवाब, 10 बातें
क्या है अग्निपथ स्कीम
केंद्र सरकार ने सेना भर्ती को लेकर एक नई स्क्रीम लॉन्च की है. यह योजना देश की सेवा करने वाले युवाओं के लिए शुरू की गई है. इसके तहत देश के युवाओं को 4 साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा. इसके साथ ही योजना में शॉर्ट टर्म सर्विस के लिए युवाओं की नियुक्ति की जाएगी. राजनाथ सिंह ने कहा था देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए है योजना लॉन्च की गई है.
नई योजना में किन चीजों को शामिल किया गया है
- इस योजना में 4 साल बाद सैनिकों की समीक्षा की जाएगी.
- जवानों को नौकरी से छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा.
- इस योजना में पेंशन नहीं होगी, लेकिन एकमुश्त पैसा दिया जाएगा.
- इस सेना के तहत भर्ती होने वाले सैनिक अग्निवीर कहलाएंगे.
- इस योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले ज्यादातर जवानों को चार साल बाद मुक्त कर दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं