विज्ञापन

'गाजा-ईरान के बाद तुर्किए की बारी, फिर...', अमेरिका-इजरायल के हमले पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा दावा

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अमेरिका और जायनिस्ट (ट्रंप और नेतन्याहू) गाजा की तरह ईरान को बर्बाद करना चाहते हैं. और अगर कोई सोच रहा है कि ईरान बर्बाद हो जाएगा तो उसके बाद कुछ नहीं होगा, उसके बाद तुर्किए की बारी आएगी.

'गाजा-ईरान के बाद तुर्किए की बारी, फिर...', अमेरिका-इजरायल के हमले पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा दावा
ईरान जंग पर असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है.
हैदराबाद:

ईरान, इजरायल-अमेरिका जंग को लेकर पूरे पश्चिम एशिया में जंग के हालात है. धीरे-धीरे इसका असर पूरी दुनिया में फैल रहा है. भारत में गैस को लेकर मचे हाहाकार के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमत भी बढ़ने लगी है. इस बीच शुक्रवार को हैदराबाद में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस जंग को लेकर बड़े बयान दिए. ओवैसी ने दो-टूक कहा कि यह जंग गलत है, इसे खत्म होना चाहिए. उन्होंने भारत सहित दुनिया भर के नेताओं से आह्वान किया कि वो खुले तौर पर कहे कि यह युद्ध गलत है. उन्होंने तेल-गैस की कीमत, पश्चिम एशिया में रह रहे भारतीय और भारत की विदेश नीति पर भी बयान दिए. 

ओवैसी बोले- ट्रंप और नेतन्याहू गाजा की तरह ईरान को बर्बाद करना चाहते हैं

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अमेरिका और जायनिस्ट (ट्रंप और नेतन्याहू) गाजा की तरह ईरान को बर्बाद करना चाहते हैं. और अगर कोई सोच रहा है कि ईरान बर्बाद हो जाएगा तो उसके बाद कुछ नहीं होगा, उसके बाद तुर्किए की बारी आएगी. पूरे अरब मुबालिक की बारी आएगी. नुकसान किसका हो रहा है... नुकसान अरबों का हो रहा है. हम अल्लाह से दुआ करें कि इस जंग को खत्म कर दें. 

अरब के लिए नहीं तो वहां काम कर रहे भारतीयों के लिए आवाज उठाइएः ओवैसी

ओवैसी ने आगे कहा कि अगर आपको ईरान, कतर, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत से कोई हमदर्दी नहीं है, तो कम से कम उन भारतीय लोगों के लिए तो आवाज़ उठाइए जो दुबई, अबू धाबी, रस अल खैमाह, शारजाह, दोहा, कुवैत, बहरीन और सऊदी अरब में काम करते हैं. इस देश की 50% विदेशी मुद्रा इन्हीं लोगों द्वारा अर्जित की जाती है. अगर इनकी अर्थव्यवस्था कमजोर हुई, तो हमारे लोग वापस लौट आएंगे. इनके बारे में सोचिए. 

हैदराबाद सांसद ने आगे कहा कि भाजपा-आरएसएस, आप उन लोगों के प्रति सहानुभूति क्यों नहीं रखते जो रोजी-रोटी कमाने के लिए अपना घर छोड़कर अपने देश लौटते हैं? लेकिन आप ट्रंप और नेतन्याहू के करीब रहना चाहते हैं..."

हमारे पास सिर्फ 9.5 दिन का स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्वः ओवैसी

ओवैसी ने आगे कहा, "...जब स्कूल के बच्चे मारे गए थे, तब आपने उनके बारे में नहीं सोचा. लेकिन अब जब आपके देश में गैस की कमी है, तो आप कह रहे हैं कि गैस सप्लाई होनी चाहिए और जंग खत्म होनी चाहिए...BJP-RSS वाले बड़े-बड़े दावे करते हैं...लेकिन हमारे पास सिर्फ 9.5 दिन का SPR, स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व है...अगर आप OMCs (ऑयल मार्केटिंग कंपनीज़) को मिला दें, तो यह 74 दिन होता है. इस पर बोलिए. लेकिन आप नहीं बोलेंगे. आप जाकर कोई मूवी देखेंगे. मूवी देखने के बाद, उन्होंने देखने वालों से वादा करवाया कि वे मुसलमानों से कोई खरीदारी नहीं करेंगे. तो फिर आप तेल क्यों खरीद रहे हैं? आप गैस क्यों खरीद रहे हैं?..."

यह भी पढ़ें - मिडिल ईस्ट वार 20-3-2026: ईरान-इजरायल-अमेरिका ने कहां की बमबारी, यहां जानिए 10 प्वाइंटस् में

यह भी पढ़ें - खामेनेई के कत्ल पर भड़के ओवैसी- रमजान के महीने में जिनेवा में बातचीत के बीच ईरान पर हमले को बताया अनैतिक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asaduddin Owaisi, Asaduddin Owaisi On Iran, Asaduddin Owaisi On Iran Attack, Asaduddin Owaisi On America, Iran Israel Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com