विज्ञापन

बंगाल के बाद अब UP में अखिलेश की बारी, PM मोदी ने विक्ट्री स्पीच से ही दे दी बड़ी 'चेतावनी'

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है. जिसकी तैयारी में बीजेपी अभी से जुट गई है. यहां विपक्ष की भूमिका में समाजवादी पार्टी हैं. जिसके नेता अखिलेश यादव पीडीए वोटरों को एकजुट करते हुए भाजपा को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में जुटे हैं.

बंगाल के बाद अब UP में अखिलेश की बारी, PM मोदी ने विक्ट्री स्पीच से ही दे दी बड़ी 'चेतावनी'
अखिलेश यादव और पीएम मोदी.
नई दिल्ली:

बीजेपी ने बंगाल का किला फतह कर लिया है. अब देश के 22 राज्यों में बीजेपी और NDA की सरकार है. भारत के नक्शे पर इसे देखें तो उत्तर-दक्षिण के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाद बाकी पूरा देश भगवामय नजर आता है. बंगाल के प्रचंड विजय के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की देश से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की तरह शिफ्ट हो गई है. यूपी में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है. जिसके लिए बीजेपी अभी से रणनीति बनाने में जुट चुकी है.

यूपी में अगले साल चुनाव

यूपी में इस समय योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है. यहां विपक्ष की भूमिका में समाजवादी पार्टी हैं. जिसके नेता अखिलेश यादव पीडीए वोटरों को एकजुट करते हुए भाजपा को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में जुटे हैं. लेकिन अखिलेश की चुनौती कितनी बड़ी होगी, यह कहना मुश्किल है.

विक्ट्री स्पीच में पीएम मोदी ने यूपी चुनाव पर दिया बड़ा हिंट

बंगाल, असम में मिली धमाकेदार जीत के बाद PM मोदी ने नई दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूपी चुनाव के लिए बड़ा हिंट दे दिया. 5 राज्यों के नतीजों पर पीएम मोदी ने कहा, "जीत और हार लोकतंत्र और राजनीति का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन इन पांच राज्यों की जनता ने दुनिया को दिखा दिया है कि क्यों हमारा देश लोकतंत्र की जननी है.

महिला आरक्षण को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘‘नारी शक्ति अब तेजी से एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है. हालांकि, कुछ दिन पहले कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिला शक्ति की इस गति को अवरुद्ध कर दिया.'' उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) को भी जल्द ही महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ेगा. उनका इशारा उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की ओर था.

TMC, DMK को बहन-बेटियों ने सिखाया सबकः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘इन महिला विरोधी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन को पारित होने नहीं दिया. इसीलिए मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि इस (संशोधन) विधेयक का विरोध करने वाले दलों को महिलाओं के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा. आज बहनों और बेटियों ने कांग्रेस, तृणमूल और द्रमुक को सबक सिखा दिया है.''

UP में अखिलेश को महिलाओं के विरोध का करना पड़ेगा सामनाः PM मोदी

यूपी चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ‘‘संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण को रोकने वाली समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश की महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ेगा. महिला विरोधी समाजवादी पार्टी चाहे कुछ भी कर ले, वह अपने पापों को कभी नहीं धो पाएगी.''

यह भी पढ़ें - 'यह बदले का नहीं, बदलाव का समय', बंगाल के सियासी दलों से PM मोदी की अपील के मायने

यह भी पढ़ें - बंगाल और असम में भगवा लहर, लेकिन BJP के लिए दक्षिण के दुर्ग में सेंध अब भी मुश्किल क्यों

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal Elections, Bengal Elections Result, Akhilesh Yadav, Uttar Pradesh Assembly Elections 2027, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com