- कांग्रेस और सपा के बीच उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे को लेकर आज एक बैठक हुई जो करीब पंद्रह मिनट चली
- कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को लगभग सौ सीटों की सूची सौंपी जिन पर वह अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है
- दोनों दलों ने सहमति जताई कि अगले दो से चार दिनों में सीट बंटवारे पर अंतिम समझौता हो जाएगा
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की यूपी में सीट बंटवारे को लेकर आज मीटिंग हुई. यह मीटिंग ज्यादा देर नहीं चली, लेकिन इस वादे के साथ सपा के नेता वापस लौटे कि अखिलेश यादव से चर्चा के बाद मिलते हैं. दोनों दलों के सूत्रों का कहना है कि इस दौरान कांग्रेस ने विधानसभाओं की एक सूची दी है, जिनमें वह लड़ना चाहती है. दोनों दलों के नेताओं का कहना है कि अगले 2 से 4 दिन में सीट बंटवारे पर डील हो जाएगी. अब मंगलवार को भी सीटों को लेकर मंथन होगा. सूत्रों का कहना है कि इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने 100 सीटों की एक लिस्ट सौंपी है, जिन पर पार्टी अपने कैंडिडेट उतारना चाहती है.
मीटिंग में मौजूद रहे एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि कांग्रेस ने लिस्ट सौंपी, जिस पर सपा के नेताओं ने कहा कि हम इस मसले पर पार्टी चीफ अखिलेश यादव से बात करेंगे. फिर वापस कल चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि हर जिले की कम से कम एक सीट पर वह अपना कैंडिडेट उतारे. दोनों दलों के नेताओं की यह बैठक भले ही 15 मिनट ही चली, लेकिन इस पर सहमति बनी कि वार्ता जारी रहेगी और अगले दो से 4 दिनों में डील हो जाएगी. सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई है और दोनों पक्षों ने अपने विचार रखे हैं.
रामगोपाल यादव ने कहा कि हमें भरोसा है कि अगले दो से तीन दिनों अलायंस पर पूरी बात हो जाएगी. अब कल ही दूसरे राउंड की वार्ता होगी. मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दोनों पक्ष सही दिशा में बढ़ रहे हैं. गौतम ने कहा कि यह मीटिंग काफी अच्छी रही है और हमारा अग्रीमेंट जल्दी ही होगा. यह लगभग हो चुका है. उन्होंने कहा कि हम फिलहाल डिटेल नहीं दे सकते. लेकिन यह बात सही है कि बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने बताया कि वे कौन सी सीटें लड़ना चाहते हैं और अब कल फिर से मिलने पर सहमति बनी है.
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट नहीं खुल रहा, करीब 90 लाख हैं फॉलोअर्स; सपा क्या बोली
उन्होंने कहा कि हम साथ में लड़ना चाहते हैं. यूपी के लोगों को हमें तानाशाही सरकार से मुक्त कराना है. मीटिंग के बाद सपा के नेताओं ने कहा कि हम अखिलेश यादव जी से बात करेंगे और आपके दावों पर चर्चा करके बताएंगे. ऐसी ही बात आराधना मिश्रा ने कही. उन्होंने भी कहा कि जल्दी ही समझौता होगा. उनका कहना था कि नंबर महत्वपूर्ण नहीं है. समझौता होना और जिताऊ उम्मीदवारों देना जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं