अफगानिस्तान (Afghanistan) के पश्चिमी प्रांत हेरात (Western Province Herat) में तालिबान लड़ाकों (Taliban Fighters) और हथियारबंद लोगों के एक समूह के बीच झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं. स्पुतनिक ने एक स्थानीय अस्पताल का हवाला देते हुए घटना की जानकारी दी है. स्पुतनिक ने सूत्र के हवाले से कहा, "हेरात प्रांत के एक अस्पताल में आज 17 लोगों के शवों को ले जाया गया, जिनमें सात बच्चे, तीन महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं. उन सभी की मौत गोली लगने से हुई है."
अफगान अधिकारियों के अनुसार, तालिबान ने रविवार को अपहरण की घटनाओं में शामिल स्थानीय अपराधियों के खिलाफ हेरात में एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें कम से कम तीन अपराधी मारे गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तालिबान का नया फरमान, बिना हुक्म के किसी को सरेआम फांसी पर नहीं लटका सकते
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर 15 अगस्त को कब्जे के बाद तालिबान सत्ता में आया है, जिसके बाद पिछली सरकार गिर गई और इसके बाद विदेशी कर्मियों और अफगान सहयोगियों की सामूहिक निकासी शुरू हो गई.
अफगान में अनहोनी की आशंका? US, UK की चेतावनी- 'सेरेना होटल या आसपास हों तो तुरंत निकल जाएं'
बता दें कि साल 2001 में अमेरिका पर हुए हमले के बाद तालिबान के शासन को अफगानिस्तान से बेदखल होना पड़ा था. अमेरिका के नेतृत्व वाली सेना ने तालिबान को हटाकर हामिद करजई के नेतृत्व में सरकार का गठन किया था. जिसके बाद करीब 20 सालों तक तालिबान को सत्ता से बाहर रहना पड़ा. हालांकि अब एक बार फिर अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान की वापसी हुई है.
क्वाड बैठक में तालिबान सरकार पर मंथन, पाकिस्तान की भूमिका पर भी चर्चा हुई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं