अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान (Taliban) के काबिज होने के बाद से अब तक वहां हालात सामान्य नहीं हो सके हैं. कई देशों को अफगानिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों की चिंता सता रही है. इस बीच, अमेरिका और ब्रिटेन ने सोमवार को अपने नागरिकों को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के होटलों से दूर रहने की चेतावनी दी, खासकर प्रसिद्ध सेरेना होटल (Serena Hotel) से.
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में "सुरक्षा खतरों" का हवाला देते हुए कहा, "अमेरिकी नागरिक, जो सेरेना होटल में या उसके आसपास हैं, उन्हें तुरंत उस जगह को छोड़ देना चाहिए."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्रिटेन के विदेश विभाग ने अफगानिस्तान की यात्रा नहीं करने अपनी सलाह के अपडेट में कहा, "बढ़ते हुए जोखिम को देखते हुए आपको (नागरिकों को) होटलों से दूर रहने की सलाह दी जाती है (खासकर जैसे काबुल के सेरेना होटल)."
सेरेना होटल काबुल का सबसे फेमस लक्जरी होटल है, जो आठ सप्ताह पहले तालिबान के काबुल में कब्जे से पूर्व विदेशियों की पहली पसंद हुआ करता था. यह दो बार चरमपंथी हमलों का निशाना रहा है.
वीडियो: पेट्रोल पंप और पेट्रोल टैंकरों पर हमला कर सकते हैं आतंकी, दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं