विज्ञापन

स्कॉलरशिप प्रोग्राम सिर्फ चैरिटी नहीं, हमारा संकल्प... AALP प्रोग्राम में बोले करण अदाणी

अदाणी ग्रुप देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद के लिए अदाणी एक्सीलरेटेड लीडरशिप प्रोग्राम (AALP) प्रोग्राम के तहत स्कॉलरशिप दे रहा है.

स्कॉलरशिप प्रोग्राम सिर्फ चैरिटी नहीं, हमारा संकल्प... AALP प्रोग्राम में बोले करण अदाणी
Adani Accelerated Leadership Program AALP 2025-27
अहमदाबाद:

अदाणी ग्रुप ने देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है. समूह ने 'अदाणी एक्सीलरेटेड लीडरशिप प्रोग्राम' (AALP) के 2025-27 बैच के तहत 24 नए बच्चों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है. AALP 2025-27 स्कॉलरशिप प्रोग्राम में करण अदाणी ने कहा, जो भी अभिभावक यहां बैठे हैं, अदाणी समूह आपके त्याग बलिदान को अहमियत देता है. आपने सिर्फ बच्चों को पाला नहीं है, बल्कि आप उनमें जूझने का सामर्थ्य लाए हैं. आपने उनमें महत्वाकांक्षा पैदा की है और सबसे महत्वपूर्ण है कि आप भविष्य के नेताओं को आगे बढ़ाया है. आज हम आपके साथ खड़े हैं. ये स्कॉलरशिप प्रोग्राम सिर्फ चैरिटी नहीं है, ये हमारा संकल्प है. 

अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड (APSEZ) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) करण अदाणी ने कहा, नेतृत्व करने वाला जो शख्स अपनी जिम्मेदारी समझता है, वही राष्ट्र निर्माण करता है. आप उस मंच में शामिल हो रहे हैं, जो आपको दुनिया के सबसे गतिशील बिजनेस इकोसिस्टम में से एक से जुड़ने का मौका देगा.

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, अगर भारत को अपनी तकदीर संवारनी है तो उसे अपनी धरती की ताकत को समझना होगा. ये उत्सव सिर्फ इस बात को प्रतिबिंबित नहीं करता है कि आप कहां से आए हैं, यह भी परिभाषित करता है कि आपको कहां जाना है. यह आपके भविष्य के निर्माण का इशारा करता है. अगर आपके पास वो जोश-जज्बा है कि आप दुनिया की समस्याओं को हल करने का माद्दा रखते हैं, जिनके बारे में ऐसा सोचा जाता है कि ये परेशानियां हल नहीं की जा सकतीं, लेकिन आप इस चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं तो आपके जरिये हम भारत के भविष्य में अपना योगदान दे रहे हैं. आपको मुबारकबाद और इस यात्रा में आपका स्वागत है.

एक प्रतिभागी ने कहा, मैं निश्चित तौर पर उम्मीद करता हूं कि अदाणी ग्रुप के साथ मेरा अनुभव मुझे समाज, समुदाय को कुछ लौटाने के लिए प्रेरणा देगा. एक अन्य प्रतिभागी ने कहा, अनुशासन ही वह मार्ग है जो एक अच्छे जीवन की ओर ले जाता है.

लेखक के बारे में
img
NDTV इंडिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Group, Karan Adani, Adani Accelerated Leadership Program AALP 2025-27, Economic Weaker Section Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com