इटली के सार्डिनिया में दो सुपरकारों - एक लेबरगिनी और एक फेरारी - की तेज रफ्तार टक्कर के बाद हुई भयावह हादसे में अभिनेत्री गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय का नाम सामने आया है और अब इसकी जांच चल रही है. इटालियन समाचार एजेंसी L'Unione Sarda के अनुसार, विकास नीले रंग की लेम्बोर्गिनी हुराकन चला रहे थे. समाचार एजेंसी ने आगे कहा कि 54 साल के विकास दोहरे सड़क हत्याकांड की आशंका वाले संदिग्धों की सूची में हैं.
बता दें कि स्विट्जरलैंड निवासी एक जोड़े - मार्कस क्रौटली और मेलिसा क्रौटली - की इस भयानक दुर्घटना में मौत हो गई, जिसके कारण एक कैंपर पलट गया. लेम्बोर्गिनी की छत उड़ गई लेकिन मिस्टर ओबेरॉय और उनकी पत्नी दोनों सुरक्षित रहे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लोक अभियोजक जियानगियाकोमो पिलिया ने एल'यूनियोन सारदा के हवाले से कहा कि पुलिस को दुर्घटनास्थल से कई वीडियो मिले हैं और उनमें से एक एक की जांच की जा रही है.
विकास की कार के पीछे एक कार द्वारा कैप्चर की गई क्लिप में से एक में एक संकरी दो-लेन राजमार्ग पर कैंपर वैन के पीछे कई स्पोर्ट्स कारें दिखाई दे रही हैं. तभी नीली लेम्बोर्गिनी वैन से आगे निकलने की कोशिश करती है. ठीक उसी समय, उनके पीछे चल रही फेरारी दोनों वाहनों से आगे निकलने के लिए तेजी से आगे बढ़ती है और विकास की कार से टकरा जाती है.
लोरेंजो मैस्कारिन, जो अपनी पत्नी मरीना डेमेट्ज़ के साथ कैंपर में थे, ने कहा कि हम "मौत को सामने से देख रहे थे."62 वर्षीय शख्स ने इटालियन समाचार एजेंसी को बताया, "डर के बहुत लंबे पल थे जिसमें हमें समझ नहीं आया कि क्या हो रहा था." वे छुट्टियां मनाने सार्डिनिया जा रहे थे तभी यह भीषण दुर्घटना हुई.
मस्करीन ने कहा, "हम लगभग सैन जियोवन्नी सुर्जियू पहुंच ही चुके थे कि हमने एक भयानक दुर्घटना सुनी और मैंने कैंपर पर से नियंत्रण खो दिया. वाहन पलट गया. एक पल के लिए हम चौंक गए. फिर मैंने अपनी पत्नी की ओर देखा और उससे पूछा कि क्या वह ठीक है. उसने सिर हिलाया और कहा 'मुझे ऐसा लगता है'.
यह भी पढ़ें -
-- AAP को दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी बनाने के लिए कानूनी सलाह ले रहा है ED - सूत्र
-- "सरगना अभी भी बाहर है": संजय सिंह की गिरफ्तारी पर BJP नेता अनुराग ठाकुर का तंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं