शाहरुख खान के साथ फिल्म 'स्वदेस' में नज़र आईं अभिनेत्री गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय की कार के साथ इटली में सफर के दौरान एक हादसा हो गया था. इस हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है. ये डैशकैम वीडियो उस वक्त का है, जब गायत्री जोशी की लेम्बोर्गिनी बुधवार को एक फेरारी और एक कैंपर वैन से टकरा गई. इस हादसे में इटली के सार्डिनिया में दो स्विस लोगों मेलिसा क्रौटली (63) और मार्कस क्रौटली (67) की दुर्घटनाग्रस्त फेरारी में आग लगने से मौत हो गई.

गायत्री और उनके अरबपति पति विकास ओबेरॉय इटालियन द्वीप पर छुट्टियां मना रहे थे. वीडियो में, एक टू लेन राजमार्ग पर एक कैंपर वैन के पीछे कई स्पोर्ट्स कारों को लाइन में देखा जा सकता है. इस दौरान एक्टर की नीली लेम्बोर्गिनी ने वैन को ओवरटेक करने की कोशिश की. तभी ये दर्दनाक हादसा हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंपर वैन पलट गई और पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया. एक वीडियो में अभिनेत्री को रोते हुए भी दिखाया गया है जबकि उनके पति उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

अन्य तस्वीरें राजमार्ग के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार को दिखाती हैं, जिसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. 46 वर्षीय अभिनेता को 2004 में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'स्वदेस' में शाहरुख खान के साथ उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है. उनके पति, जिनसे उन्होंने फिल्म खत्म करने के तुरंत बाद शादी की, मुंबई स्थित एक संपत्ति व्यवसायी हैं.
ये भी पढ़ें : नांदेड़ अस्पताल के डीन और एक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड के उत्तरकाशी के पास 3.2 तीव्रता का भूकंप आया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं