शराब घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर केजरीवाल सरकार (Anurag Thakur On Sanjay Singh Arrest) पर हमलावर हैं. उन्होंने गुरुवार को आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'केजरीवाल ने जिन लोगों को ईमानदारी का सर्टिफिकेट जारी किया, वे जेल में हैं.' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का हो सकता है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल के चेहरे का तनाव साफ देखा जा सकता है, लोग उन पर हंस रहे हैं. डिप्टी सीएम जेल में हैं, ये वह लोग हैं, जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नारे लगाकर सामने आए थे लेकिन अब भ्रष्टाचार में शामिल हैं.
ये भी पढे़ं-AAP को दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी बनाने के लिए कानूनी सलाह ले रहा है ED - सूत्र
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'जिनको मिला ईमानदारी का सर्टिफिकेट, वे सब जेल में'
अनुराग ठाकुर ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सब जेल में हैं लेकिन सरगना अभी भी बाहर है, उसका नंबर भी आएगा. उन्होंने कहा कि जांच चल रही है. जिन लोगों को अरविंद केजरीवाल ने ईमानदारी का सर्टिफिकेट जारी किया था, वे सभी एक साल से जेल में हैं. बता दें कि बीजेपी नेता का इशारा मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह की तरफ है.
'The Kingpin is still out': Union Minister Anurag Thakur takes on AAP after Sanjay Singh's arrest
— ANI Digital (@ani_digital) October 5, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/F5yM32swEI#AnuragThakur #AAP #SanjaySingh pic.twitter.com/FdkuUicsQ6
संजय सिंह की गिरफ्तारी अवैध-केजरीवाल
बीजेपी के आरोपों के बीच सीएम केजरीवाल ने संजय सिंह की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की घबराहट को दिखाती है. उन्होंने दावा किया कि संजय सिंह की गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है. यह मोदीजी की घबराहट है. उन्होंने कहा कि चुनाव तक कई और विपक्षी नेताओं को भी गिरफ्तार किया जाएगा.
तानाशाह खुद डरे हुए हैं-मनोज झा
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर INDIA गठबंधन के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि संजय सिंह को ईडी ने नहीं बल्कि बीजेपी की यूनिट ने गिरफ्तार किया है. इसमें ईडी-आईटी-सीबीआई शामिल है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस युग में तानाशाही के काले दिन शुरू हो गए हैं जो डर गया वो मर गया, तानाशाह खुद डरे हुए हैं. इस डर का बदला जल्द ही लिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं