गायत्री जोशी हाल में इटली में हुए एक रोड एक्सिडेंट की वजह से चर्चा में थीं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्सिडेंट के बाद गायत्री और उनके पति वहां से निकल गए. इस एक्सिडेंट की खबर से इंडियन ऑडियंस को एक बार फिर स्वदेस एक्ट्रेस की याद आ गई. गायत्री ने अपने करियर में केवल एक फिल्म में काम किया और वो सुर्खियों से दूर रहीं. उन्होंने भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक से शादी की है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि गायत्री के पति 28,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस टाइकून है.
गायत्री जोशी का करियर
1977 में नागपुर में जन्मी गायत्री ने मुंबई में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की. वह गोदरेज, एलजी, पॉन्ड्स, बॉम्बे डाइंग, सनसिल्क और फिलिप्स जैसे ब्रांड्स के ऐड्स में दिखाई दीं. इनमें से एक ऐड के दौरान वह पहली बार शाहरुख खान के साथ भी नजर आईं. 1999 में गायत्री ने मिस इंडिया में पार्ट लिया और टॉप-5 में रहीं. लेकिन विनर नहीं बन पाईं. साल 2000 में उन्हें मिस इंडिया इंटरनेशनल का टाइटल मिला और जापान में मिस इंटरनेशनल 2000 में देश का प्रतिनिधित्व किया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
स्वदेस से गायत्री जोशी का बॉलीवुड डेब्यू
2004 में एक मॉडल के रूप में कई सक्सेसफुल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने के बाद गायत्री को आशुतोष गोवारिकर की फिल्म स्वदेस में लीड रोल में नजर आईं. फिल्म जिसमें शाहरुख खान ने एक्टिंग की थी. ये फिल्म बिजनेस के मामले में धीमी रही लेकिन क्रिटिक्स की खूब तारीफ मिली. गायत्री को उनकी पहली फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए खूब तारीफ मिली. हालांकि यह उनकी अब तक की इकलौती फिल्म थी क्योंकि उन्होंने अगले ही साल विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और फिल्मों को अलविदा कह दिया.
गायत्री के पति विकास ओबेरॉय, ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के प्रमोटर्स में से एक हैं जो उन्हें भारत के सबसे अमीर पर्सनैलिटी में से एक बनाता है. ग्रोहे-हुरुन के अनुसार ओबेरॉय की कुल संपत्ति 22,780 करोड़ रुपये है. दूसरे सोर्सेज ने इसे और भी ज्यादा $350 मिलियन (28000 करोड़ रुपये) बताया है. गायत्री और विकास के दो बेटे हैं और वे मुंबई में रहते हैं.
गायत्री जोशी और विकास ओबेरॉय की कार इटली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई
इस हफ्ते की शुरुआत में गायत्री और विकास सार्डिनिया सुपरकार टूर में शामिल होने के लिए इटली में थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इटली के सार्डिनिया में एक ग्रामीण सड़क पर उनकी लेम्बोर्गिनी कूपे कार में थी तभी उनके आगे चल रही एक फेरारी ने एक कैंपर वैन को ओवरटेक करने की कोशिश की लेकिन टक्कर हो गई. इससे कई कारों की टक्कर हो गई जिसमें उनकी कार भी शामिल हो गई. कथित तौर पर फेरारी में सवार दो लोगों की जान चली गई लेकिन गायत्री और विकास बाल-बाल बच गए. इटैलियन अफसर अभी भी दुर्घटना की जांच कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं