कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट' पर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणी के मामले में अभिनेता रघु राम से महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने पूछताछ की है. सूत्रों के अनुसार, एक एपिसोड में जज पैनल में शामिल हुए रघु राम ने गुरुवार को महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट कथित तौर पर कहा कि रैना को शो में बोली गई अपमानजनक भाषा को हटाना चाहिए था. उन्होंने यह भी कबूल किया कि उन्हें शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का पछतावा है.
सूत्रों ने दावा किया कि रघु राम ने यह भी कहा कि उन्होंने फ्लो में आकर अपशब्दों का प्रयोग किया था, लेकिन उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था. बता दें कि महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने इस मामले में 50 लोगों को बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया है. इन 50 लोगों में वो लोग भी शामिल हैं जो इस शो के जज पैनल का हिस्सा रहे थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
- रणवीर इलाहाबादिया पर मुंबई के अलावा असम और इंदौर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.
- महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
- रणवीर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर 1.6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं.
- विवाद होने से बाद रणवीर ने माफी मांग ली है.
- रैना अमेरिका में हैं, उन्होंने जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए और समय मांगा है.
- मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की शिकायत पर अब तक आठ लोगों से पूछताछ की है, जिनमें अपूर्व मखीजा, आशीष चंचलानी, श्री इलाहाबादिया के मैनेजर और 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के वीडियो एडिटर शामिल हैं.
घर पर नहीं मिले इलाहाबादिया
मुंबई और असम पुलिस की टीम शुक्रवार को यूट्यूब शो में की गई विवादास्पद टिप्पणी की जांच के तहत रणवीर इलाहाबादिया के आवास पर पहुंचीं, लेकिन उसका फ्लैट बंद मिला था. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "रणवीर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में जांच शुरू करने वाली मुंबई पुलिस शुक्रवार को वर्सोवा इलाके में उनके फ्लैट पर गई, लेकिन वह बंद मिला." मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका फोन भी बंद है और पुलिस उनसे संपर्क नहीं कर पाई है.
बता दें इलाहाबादिया को जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को खार पुलिस थाने में उपस्थित रहने के लिए कहा गया था. लेकिन उपस्थित न होने पर पुलिस ने दूसरा समन जारी कर शुक्रवार को उपस्थित होने के लिए कहा था. लेकिन वो पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे. जिसके बाद पुलिस उनके घर गई थी.
इससे पहले इलाहाबादिया ने खार पुलिस से अनुरोध किया था कि उसका बयान उसके आवास पर दर्ज किया जाए, लेकिन इस अनुरोध को ठुकरा दिया गया था. इस सिलसिले में कई राज्यों में इलाहाबादिया एवं अन्य के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं