कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के राजकोट में भीषण आग की घटना में 22 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि इस मामले में जवाबदेही जल्द से जल्द तय हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि राज्य सरकार के लचर रवैये के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं.
खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘गुजरात के राजकोट में गेमिंग ज़ोन की भयावह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक है. समाचारों के अनुसार 24 लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें कई मासूम बच्चे भी शामिल है. पीड़ितों के परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं. ''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुजरात के राजकोट में गेमिंग ज़ोन की भयावह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक है। समाचारों के अनुसार 24 लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें कई मासूम बच्चे भी शामिल है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 25, 2024
पीड़ितों के परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
कांग्रेस…
खरगे ने आरोप लगाया कि गुजरात सरकार के लचर रवैया की वजह से आए दिनों इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती है और मासूम जनता अपनी जान गंवाती है. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार से हमारी मांग है कि हादसे में जवाबदेही जल्द से जल्द तय हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं