विज्ञापन

Axis My India Exit Poll: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! थलापति विजय की TVK को 120 सीटों तक का अनुमान

Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार थलापति विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) को राज्य में 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं, जिससे पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है.

Axis My India Exit Poll: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! थलापति विजय की TVK को 120 सीटों तक का अनुमान
  • Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK को 98 से 120 सीटें मिलने की संभावना है.
  • JVC के अनुमानों में ADMK+ को 128 से 147 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है.
  • Matrize, P-Marq और Peoples Insight एजेंसियां DMK+ गठबंधन को 120 से 145 सीटों के बीच जीत का पूर्वानुमान दे रही.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

NDTV Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी TVK को बड़ी सफलता मिलती नजर आ रही है. सर्वे के अनुमान बताते हैं कि TVK को राज्य में 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं, जिससे पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है. एग्जिट पोल के ये आंकड़े चुनावी मुकाबले को लेकर नई राजनीतिक तस्वीर पेश कर रहे हैं, हालांकि अंतिम नतीजे तो मतगणना के बाद ही सामने आएंगे.

विजय और स्टालिन में सीधी टक्कर

साथ ही Exit Poll के आंकड़े बताते हैं कि मुख्यमंत्री पद की इस रेस में विजय और स्टालिन के बीच सीधी टक्कर है. ऐसे में अंतिम नतीजे सिर्फ सीटों पर नहीं, बल्कि पोस्ट‑पोल समीकरणों और गठबंधन राजनीति पर भी निर्भर कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

एग्जिट पोल में दिलचस्प मुकाबला

वहीं, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़ों में दिलचस्प मुकाबला नजर आ रहा है. JVC के अनुमानों में ADMK+ को 128-147 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, वहीं अन्य तीन एजेंसियां DMK+ की जीत की भविष्यवाणी कर रही हैं. Matrize ने DMK+ को 122-132, P-Marq ने 125-145 और Peoples Insight ने 120-140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. TVK+ के लिए भी आंकड़े अलग-अलग हैं, जहां Peoples Insight उसे सर्वाधिक 30-40 सीटें दे रहा है, वहीं JVC के अनुसार उसे मात्र 8-15 सीटें मिल सकती हैं.

ये भी पढे़ं : Exit Poll: थलापति विजय ने तमिलनाडु CM की रेस में दिग्गजों को पछाड़ा, बने लोगों की पहली पसंद

Latest and Breaking News on NDTV

पीपल्स पल्स के सर्वे में DMK मजबूत

वहीं, तमिलनाडु चुनाव के लिए 'पीपल्स पल्स' (Peoples Pulse) के एग्जिट पोल के आंकड़े के अनुसार, DMK+ गठबंधन सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है, जिसे 125-145 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं, ADMK+ गठबंधन को 65-80 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस चुनाव में TVK+ को 18-24 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य (OTH) के खाते में 2-6 सीटें जाने की संभावना जताई गई है.

शिरडी स्थित साईबाबा मंदिर पहुंचे विजय

इधर, एग्जिट पोल के नतीजों के बीच अभिनेता से नेता बने विजय बुधवार को महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईबाबा मंदिर गए. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक ने मंदिर में प्रार्थना की. अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक बाहर जमा हो गए और अभिनेता ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया. इससे पहले, विजय ने तमिलनाडु के तिरुचेंदूर स्थित मुरुगन मंदिर के दर्शन किए थे.

ये भी पढे़ं : Tamil Nadu Exit Poll Results 2026 Live : स्टालिन का जलवा बरकरार, ज्यादातर एग्जिट पोल में DMK+ को बहुमत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com