Tamil Nadu Assembly Election Exit Poll Results 2026 : तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के तहत एक ही चरण में राज्य की सभी 234 सीटों पर मतदान कराया गया था. मतदान संपन्न होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं, जिनके आधार पर राज्य की राजनीतिक तस्वीर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 'पीपल्स पल्स' (Peoples Pulse) के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. इन अनुमानों के अनुसार, DMK+ गठबंधन सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है, जिसे 125-145 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं, ADMK+ गठबंधन को 65-80 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस चुनाव में TVK+ को 18-24 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य (OTH) के खाते में 2-6 सीटें जाने की संभावना जताई गई है.
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल 85.14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. राज्य के 5.73 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 85.05 फीसदी यानी लगभग 4.82 करोड़ ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इससे पहले, तमिलनाडु में 2011 के विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक 78.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जब अन्नाद्रमुक ने शानदार जीत हासिल की थी.
Tamil Nadu Exit Poll: स्टालिन या विजय... तमिलनाडु में मुस्लिम-ईसाई वोटरों की पहली पसंद कौन रहा? | tamil nadu exit poll 2026 vijay tvk vs stalin dmk aiadmk muslim christians votes in tamilnadu poll
Tamil Nadu Axis My India Exit Poll: तमिलनाडु में पहली बार चुनाव लड़ रही विजय की TVK पार्टी बड़ा खेला कर सकती है. सीएम के रूप में भी ज्यादातर लोगों की पहली पसंद विजय बने हुए हैं.
Axis My India Exit Poll: थलापति विजय ने तमिलनाडु CM की रेस में दिग्गजों को पछाड़ा, बने लोगों की पहली पसंद | tamil nadu exit poll 2026 cm face vijay number one axis my india
Axis My India के Exit Poll 2026 के मुताबिक तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की रेस बेहद दिलचस्प हो गई है. सर्वे में अभिनेता विजय सबसे ज्यादा समर्थन के साथ सबसे आगे हैं, उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि स्टालिन भी उनसे पिछड़ गए.
Axis My India Exit Poll: थलपति विजय की TVK को 120 सीटों तक का अनुमान

Tamil Nadu Exit Poll Result LIVE: एनडीटीवी-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल : अभिनेता विजय की पार्टी को 98-120 सीटें
सर्वे के अनुसार टीवीके को 98 से 120 सीटें मिलने की संभावना है. यदि ये अनुमान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो टीवीके राज्य की राजनीति में एक मजबूत ताकत के रूप में उभर सकती है. ऐसा होने पर सत्तारूढ़ डीएमके और उसके सहयोगी दलों को बड़ा राजनीतिक झटका लग सकता है और सत्ता समीकरणों में अहम बदलाव देखने को मिल सकता है.

Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु में TVK को 98 से 120 सीटें | According to Axis My India exit poll, TVK will get 98 to 120 seats in Tamil Nadu
Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार TVK को राज्य में 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं, जिससे पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है.
Tamil Nadu Exit Poll LIVE: TVK को राज्य में 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं
Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK को बड़ी सफलता मिलती नजर आ रही है. सर्वे के अनुमान बताते हैं कि TVK को राज्य में 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं, जिससे पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है. एग्जिट पोल के ये आंकड़े चुनावी मुकाबले को लेकर नई राजनीतिक तस्वीर पेश कर रहे हैं, हालांकि अंतिम नतीजे तो मतगणना के बाद ही सामने आएंगे.
Tamil Nadu Exit Poll LIVE: एग्जिट पोल के आंकड़ों में दिलचस्प मुकाबला
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़ों में दिलचस्प मुकाबला नजर आ रहा है. जहां JVC के अनुमानों में ADMK+ को 128-147 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, वहीं अन्य तीन एजेंसियां DMK+ की जीत की भविष्यवाणी कर रही हैं. Matrize ने DMK+ को 122-132, P-Marq ने 125-145 और Peoples Insight ने 120-140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. TVK+ के लिए भी आंकड़े अलग-अलग हैं, जहां Peoples Insight उसे सर्वाधिक 30-40 सीटें दे रहा है, वहीं JVC के अनुसार उसे मात्र 8-15 सीटें मिल सकती हैं.

Tamil Nadu Exit Poll LIVE: DMK+ को 122-132 सीटें मिलने का अनुमान, मैट्रिज के एग्जिट पोल के आंकड़े जारी
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 'मैट्रिज' (Matrize) के एग्जिट पोल के आंकड़े जारी हो गए हैं, जो राज्य में एक बार फिर DMK+ गठबंधन की सरकार बनने का संकेत दे रहे हैं. इस सर्वे के अनुसार, DMK+ को 122-132 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े के करीब है. वहीं, AIDMK+ गठबंधन 87-100 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकता है. इस चुनाव में TVK+ को 10-12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य (OTH) के खाते में 0-6 सीटें जा सकती हैं. आंतरिक निर्देशों के अनुसार, इन महत्वपूर्ण आंकड़ों को बिना किसी देरी के तुरंत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जाना चाहिए.
Tamil Nadu Exit Poll LIVE : तमिलनाडु एग्जिट पोल अपडेट

Tamil Nadu Exit Poll Results 2026 LIVE: अनुमानों के अनुसार, DMK+ गठबंधन सबसे मजबूत स्थिति में
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 'पीपल्स पल्स' (Peoples Pulse) के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो राज्य की राजनीतिक दिशा का संकेत दे रहे हैं. इन अनुमानों के अनुसार, DMK+ गठबंधन सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है, जिसे 125-145 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं, ADMK+ गठबंधन को 65-80 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस चुनाव में TVK+ को 18-24 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य (OTH) के खाते में 2-6 सीटें जाने की संभावना जताई गई है.

कई दलों की मौजूदगी से राजनीतिक समीकरण बिखर गए
तमिलनाडु में इस बार चुनावी मुकाबला पारंपरिक दो-ध्रुवीय राजनीति से आगे बढ़कर बहुकोणीय हो गया है. इसमें डीएमके के नेतृत्व वाला सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस, एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए), अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) और सीमैन की नाम तमिलर काची (एनटीके) शामिल हैं. कई दलों की मौजूदगी से राजनीतिक समीकरण बिखर गए हैं, जिससे नतीजों का आकलन करना और कठिन हो गया है.
तमिलनाडु चुनाव: महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग किया
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य में कुल महिला मतदाताओं में से करीब 2.52 करोड़, यानी लगभग 86.2 प्रतिशत महिलाओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया. उन्होंने बताया कि पुरुष मतदाताओं में 2.35 करोड़ लोगों ने मतदान किया, जो राज्य के कुल पुरुष मतदाताओं का 83.96 प्रतिशत है.
Tamil Nadu Exit Poll Result LIVE: वोटिंग के बाद बड़ी तस्वीर, सबसे सटीक अनुमान
Tamil Nadu Exit Poll Result LIVE: थोड़ी देर में EXIT POLL के नतीजे, बंगाल समेत 5 राज्यों की तस्वीर होगी साफ
🔴#BREAKING | थोड़ी देर में EXIT POLL के नतीजे, बंगाल समेत 5 राज्यों की तस्वीर होगी साफ#WestBengal #ExitPollOnNDTV @sucherita_k @SyyedSuhail @vikasbha pic.twitter.com/zBS6BZ91v6
— NDTV India (@ndtvindia) April 29, 2026
WATCH LIVE | वोटिंग के बाद बड़ी तस्वीर, सबसे सटीक अनुमान
🔴WATCH LIVE | वोटिंग के बाद बड़ी तस्वीर, सबसे सटीक अनुमान #ExitPollOnNDTV https://t.co/x6vGifyo80
— NDTV India (@ndtvindia) April 29, 2026