AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा को शुक्रवार शाम हिरासत में लिए जाने के बाद तड़के सुबह छोड़ दिया गया है. नेहा को 12 घंटे तक हिरासत में रखने के बाद छोड़ आरके पुरम स्टेशन से रिहा किया गया. रात भर छात्र संगठनों के सदस्यों ने दिल्ली से नेहा को रिहा करने की मांग करते रहे. स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा (29) को जंतर-मंतर के पास हिरासत में लिया गया था. वे उन कई प्रमुख प्रदर्शनकारियों में से एक हैं, जिन्हें आंदोलन शुरू होने के बाद से कई बार हिरासत में लिया जा चुका है. इस हफ्ते दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच यूथ मूवमेंट' के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों की कोशिशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.
हिरासत से रिहा किए जाने के बाद नेहा बोरा ने ANI से बात करते हुए कहा, "कानून-व्यवस्था की हर तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. आम नागरिकों के साथ ऐसा बर्ताव किया जाता है, जैसे वे कोई बहुत बड़े अपराधी हों. यह चलन इस देश में लंबे वक्त से चला आ रहा है. किस अधिकार के तहत इसे सही ठहराया जा सकता है? किस कानून या आदेश के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को पूरी रात कैद में रखना जायज है?"
#WATCH | Delhi: AISA National President Neha Bora says, "Law and order are being flouted in every possible way. Ordinary citizens are treated as if they were hardened criminals, a practice that has persisted in this country for a long time. The current movement has clearly exposed how people are being detained, whether during the day or in the evening, held in custody throughout the night, and only released the following morning or evening. Under what authority is this justified? By what law or order is it permissible to keep detainees held in custody all night long? Legally, individuals, especially women, ought to be released after sunset, yet this is not happening. Furthermore, there is a new narrative being pushed, one of chaos and anarchy. What kind of chaos and anarchy? The one you unleashed in Central Delhi? The people of Delhi cannot even breathe a sigh of relief; whichever route they take to get to work, they find it blocked. You are spreading chaos and anarchy across the nation. Please, spare the people of India. Impeach Gyanesh Kumar and halt SIR, so that the ordinary citizens of this country can breathe a sigh of relief, feel at ease, and have their voting rights ensured." She adds, "They (Police) demanded my name, address, and other details. For a long time, they wouldn't even let me speak or consult with a legal advisor (lawyer). Our lawyers spent 5–6 hours trying to reach me; it was only after we managed to call them that they were finally allowed to meet me. These are the kinds of things these people have been doing for a long time."
— ANI (@ANI) October 17, 2026
दीपके को किया गया प्रिवेंटिव अरेस्ट...
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने प्रिवेंटिव अरेस्ट कर लिया है. दीपके को शुक्रवार को तिरंगा मार्च से पहले उनके घर से हिरासत में ले लिया गया. एक हफ्ते के अंदर भीतर दीपके को हिरासत में लिए जाने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले, मुंबई से दिल्ली पहुंचने पर उन्हें हिरासत में लिया गया था. वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले थे, जिन पर वोटर लिस्ट में हेरफेर करने के आरोप लगे हैं.
सीजेपी ने शुक्रवार को दावा किया कि तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद से उनका उनसे संपर्क टूट गया है. सोशल मीडिया पोस्ट में सीजेपी ने कहा, “हमारा उनसे (दीपके) संपर्क टूट गया है. उन्हें वकीलों से बात नहीं करने दी जा रही है. यह सरकार युवाओं के साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव क्यों करती है? हम भारत के समान नागरिक हैं और हमें संविधान द्वारा दिए गए सभी अधिकार और सुरक्षा पाने का हक है.”
इस मार्च के पीछे की एक अहम वजह सीजेपी के सदस्यों सौरभ दास और आशुतोष रंका की गिरफ्तारी भी थी. इन दोनों को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराते हुए प्रवेश करने के आरोप में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.
यह भी पढ़ें | अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने किया प्रिवेंटिव अरेस्ट, नेहा बोरा को कार्रवाई के बाद छोड़ा
यह भी पढ़ें | कहां हैं नेहा बोरा? हिरासत के कई घंटे बाद भी पता नहीं; सांसद, पूर्व CM सहित कई ने उठाई रिहाई की मांग
यह भी पढ़ें | प्रशांत भूषण और नेहा बोरा की रिजीम चेंज वाली राय से अभिजीत दीपके ने झाड़ा पल्ला, बताया अपना मकसद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं