विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2014

भाजपा कार्यालय पर आप पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी

नई दिल्ली:

दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर प्रदर्शन करने के दौरान हंगामे के बीच दोनों ओर से पथराव और नारेबाजी शुरू हो गई। दिल्ली में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई थी। पुलिस ने इस प्रदर्शन को गैर-कानूनी करार दिया।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा नारे बाजी के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में पत्थरबाजी की जिसकी वजह से कार्यालय के शीशे भी टूटे और इसके जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भीतर से कुर्सी और पत्थर फेंकने आरंभ कर दिए।

बताया जा रहा है कि आप पार्टी के नेता आशुतोष भाजपा कार्यालय के काफी करीब पहुंच कर नारेबाजी कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें कुछ दूर जाने के लिए कहा जिसके बाद प्रदर्शन तेज हो गया।

फिलहाल माहौल तनावपूर्ण है और पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पानी की बौछारें भी छोड़ी और अब काफी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आप पार्टी के नेता आशुतोष का कहना है कि यह कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत है। वहीं पार्टी की नेता शाजिया इल्मी का कहना है कि नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल से डर गए हैं।

कहा जा रहा है कि आप पार्टी के कार्यकर्ता गुजरात में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद नाराज थे और इसी बात का विरोध करने के लिए भाजपा कार्यालय के बाहर एकत्र हुए थे।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ओडिशा: वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटने से भारी नुकसान, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने दी सफाई
भाजपा कार्यालय पर आप पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Next Article
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com