कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री बस्तर में CRPF जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि दिमागी नक्सलों ने देश के कई संस्थानों पर कब्जा कर लिया है. इसी वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, "प्रिय सीआरपीएफ के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया कि आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं है."

हमें नक्सली कहा गया: राहुल गांधी
उन्होंने लिखा, "उन्होंने हमें नक्सली कहा है. लेकिन मेरी चुनौती अब भी कायम है. वो मुझसे बहस करें कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है. इसके लिए कोई भी समय, किसी भी जगह को चुन लें."
राहुल ने लिखा, "मेरी गारंटी है कि उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी."
#WATCH | Bastar, Chhattisgarh: Prime Minister Narendra Modi says, "We must remember one thing. Naxalites have been eliminated, but the threat is not yet over. While armed Naxalites have been wiped out from the forests, 'Dimagi Naxals' have taken control of several organisations. Even today, they are inciting people against the country's Constitution and democracy. These 'Dimagi Naxals' have also infiltrated several political parties and different organisations. We must identify them, defeat them and ensure the security of the nation." (Source: DD)
— ANI (@ANI) November 8, 2026
पीएम मोदी ने क्या कहा था?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ दिवाली मनाने गए थे. इस दौरान उन्होंने कहा, "हमें एक बात याद रखनी चाहिए. नक्सलियों का सफाया हो गया है, लेकिन खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है. जहां जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो गया है, वहीं 'दिमागी नक्सलियों' ने कई संगठनों पर कब्ज़ा कर लिया है."
यह भी पढ़ें: 'RSS पर बैन के खिलाफ इब्राहिम ने किया था सपोर्ट', मोहन भागवत ने सुनाया 1930 के दशक का किस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं