संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सदन के वेल में प्रवेश करने और नारेबाजी के लिए राज्यसभा के 19 सांसदों (MP Suspended) को निलंबित किया गया था. अब राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी निलंबित कर दिया गया. राज्यसभा से 20 और लोकसभा से चार, अब तक कुल 24 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है. संजय सिंह को हफ्तेभर के लिए राज्यसभा से निलंबित किया गया है. उन्होंने कल चेयर की ओर कागज उछाले थे.
निलंबित किए गए सांसदों में सुष्मिता देब, डॉ. शांतनु सेन, डोला सेन, मौसम नूर, शांता छेत्री, नदीमुल हक, अभीरंजन विश्वास (सभी तृणमूल कांग्रेस), हमीद अब्दुल्ला, आर गिरिरंजन, एनआर एलांगो, एम षनमुगम, एस कल्याणसुंदरम और कनिमोझी (सभी डीएमके), बीएल यादव, दामोदर राव दिवाकोंडा व रविहंद्रा वेद्दिराजू (सभी टीआरएस), एए रहीम व वी. शिवदासन (दोनों माकपा) और संतोष कुमार (भाकपा) शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने कहा, "सांसदों को निलंबित करने का फैसला भारी मन से लिया गया, वे लगातार चेयरमैन की अपील की अनदेखी कर रहे थे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कोविड संक्रमण से उबरने और संसद लौटने के बाद के बाद सरकार महंगाई के मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हैं."उन्होंने कहा कि सदन ने निर्णय लिया कि जो सदस्य कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, उनको सस्पेंड किया जाए. हम बताना चाहते हैं कि भारत में अन्य देशों के मुकाबले महंगाई कम है. विपक्ष चर्चा से भाग रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस बीच सांसदों के निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि आप हमें सस्पेंड कर सकते हैं लेकिन हमें चुप नहीं करा सकते. दयनीय स्थिति...हमारे सांसद लोगों के मुद्दे उठाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें सस्पेंड किया जा रहा है. यह कब तक चलेगा? संसद की पवित्रता से समझौता किया गया है. "गौरतलब है कि लोकसभा में हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला द्वारा कांग्रेस के चार सदस्यों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किए जाने के एक दिन बाद यह कार्रवाई सामने आई है. लोकसभा में हंगामे के लिए कांग्रेस सांसद ज्योतिमणी, माणिकम टैगोर, टीएन प्रथापन और राम्या हरिदास को सोमवार को सस्पेंड किया गया था.
ये Video भी देखें:नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से छह घंटे तक पूछताछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं