विज्ञापन

India vs Pakistan: मैच से पहले ही 'सुपर मिस्टेक'की कीमत चुकाई पाकिस्तान ने? कोलंबो में पैर रखते ही पसर गया था डर

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की बड़ी रणनीति चूक के दुनिया भर में चर्चा हैं. और इसकी वजह बनी वह डर जो टीम के कोलंबो में पैर रखने के साथ ही पाकिस्तानी प्रबंधन के ज़हन में घर कर गया था

India vs Pakistan: मैच से पहले ही 'सुपर मिस्टेक'की कीमत चुकाई पाकिस्तान ने? कोलंबो में पैर रखते ही पसर गया था डर
T20 World Cup 2026, India vs Paksitan: पाकिस्तान कप्तान की यह तस्वीर हालात बयां करने को काफी है
X: social media

T20 World Cup 2026 में रविवार को प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत के हाथों पाकिस्तान को (India vs Pakistan) 61 रन से मिली जोरदार पटखनी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई. भारत में बच्चा-बच्चा जश्न में डूबा हुआ है, तो पाकिस्तान में टीवी टूटने की खबर आ रही हैं. पूर्व क्रिकेटरों में मातम परसा हुआ हुआ है, PCB चेयरमैन एकदम से आंखों की किरकिरी बने हैं. शुक्र है कि इस दौर में माहौल 1996 जैसा नहीं है, जब पाकिस्तान को बेंगलुरु में करारी हार के बाद कुछ खिलाड़ियों को कुछ दिन सऊदी अरब में ठहरना पड़ा था. किसी ने दूर-दूर तक नहीं सोचा था पाकिस्तान भारतीय धुरंधरों के समक्ष इस अंदाज में समर्पण कर देगा. बहरहाल, एक बड़े वर्ग का मानना है मैदान के भीतर के खेल से अलग पाकिस्तान ने मैदान पर ऐसी रणनीतिक गलती कर दी, जो उसकी मनोदशा की पोल खोलते हुए टीम को कहीं भारी पड़ गई

इस वजह से लिया आगा ने यह फैसला

दरअसल पाकिस्तान का यह रणनीतिक फैसला 'टॉस बनाएगा बॉस' पहलू  से जुड़ा है. आगा ने टॉस तो जीता, लेकिन वह बॉस नहीं बन सके. और वजह बनी बड़ी चूक. और वह यह थी कि सलमान आगा ने टॉस जीतने के बाद ऐसी पिच पर पहले बॉलिंग करने का फैसला ले लिया, जो समय  गुजरने के साथ ही बैटिंग के लिए और मुश्किल हो चली थी. दोहरा उछाल का स्तर ऊंचा होने के साथ ही पिच पर धीमापन भी और ज्यादा हो चला था. लेकिन अगर ऐसा हुआ, तो इसके पीछे था आगा का एक बड़ा डर

इस बड़े डर ने किया आगा को मजबूर

आगा के डर की शुरुआत कोलंबो के मौसम ने कई दिन पहले ही शुरू कर दी थी, लेकिन जब मौसम विभाग ने मैच के दिन रविवार को भारी बारिश और यहां तक कि हल्के तूफान की भविष्यवाणी की, तो पाकिस्तानी प्रबंधन का डर और पुख्ता हो गया. और इस डर के कारण आगा ने बाद के हालात की अनदेखी कर संभावित बारिश को आधार बनाकर पहले बॉलिंग का निर्णय लिया. इस के पीछे राय यह थी कि दूसरी पाली में न केवल सामने लक्ष्य स्पष्ट रहेगा, बल्कि अगर बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम अमल में लाया जाता है, तो इस पहलू से भी फायदा मिलेगा. 

बारिश ने दिया पाकिस्तान को धोखा

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने तो उसकी बहुत हद तक मदद की, लेकिन पारी खत्म होते-होते भारतीय बल्लेबाजों खासकर ईशान किशन ने इस झंझावात (हालात) से  टीम को बाहर निकालते हुए 7 विकेट पर 175 के उस स्कोर तक पहुंचा दिया, जो पड़ोसी की बल्लेबाजी हैसियत और पिच को देखते हुए एक तरह से आसान पिच पर 230 के आस पास चेज करने जैसा था. लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने एक के बाद एक घटिया स्ट्रोक खेले, जो टीम को धोखा देने से कम जैसा नहीं थी, तो बारिश ने भी उसे धोखा दिया क्योंकि मैच के दौरान भविष्यवाणी से उलट एक बूंद भी मैदान पर नहीं ही पड़ी. नतीजा यह हुआ कि कि मैच से पहले बड़ी रणनीतिक चूक की कीमत पाकिस्तान को चुकानी पड़ी. कौन जानता है कि अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती, तो एक बार शायद उसके आसार या तस्वीर कहीं ज्यादा बेहतर होते. 

यह भी पढ़ें:  IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव की कप्तान के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद कही बड़ी बात

(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com