विज्ञापन

'धुरंधर 2' के लिए कम पड़ गए थे आइडिया? विक्की कौशल की उरी से उठा लिया ये डायलॉग

धुरंधर 2 का टीजर सामने आते ही इस फिल्म को लेकर सारा माहौल पलटता नजर आ रहा है. पहले तो लोग पुराने कंटेंट की शिकायत कर रहे थे उस पर से एक डायलॉग और भी पुराना ही निकला.

'धुरंधर 2' के लिए कम पड़ गए थे आइडिया? विक्की कौशल की उरी से उठा लिया ये डायलॉग
धुरंधर 2 के साथ ऐसी नाइंसाफी क्यों?
Social Media
नई दिल्ली:

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 के टीजर का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था. इस फिल्म को लेकर फैन्स का क्रेज इस लेवल का था कि लोग डिमांड करने लगे थे कि सेकेंड पार्ट भी तुरंत रिलीज कर दिया जाए. हालांकि तारीख तय थी और जैसा कि तय है ये फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की रिलीज से पहले एक टीजर रिलीज किया गया. टीजर को लेकर एक माहौल सेट किया गया. 12:12 के कैप्शन के साथ इसे प्रमोट किया जा रहा था ऐसा लग रहा था कि 12:12 नाम से जाने क्या धमाका होने वाला है. दरअसल ये टाइम की जानकारी थी. तीन फरवरी 12 बजकर 12 बजे ये टीजर जोरशोर से आया और धड़ाम से जा गिरा. 

धड़ाम से कैसे गिरा धुरंधर 2 का टीजर ?

धुरंधर 2 का टीजर हर उस इंसान को नया लग सकता है जिसने धुरंधर नहीं देखी है. अगर देखी है तो वह आखिर तक थियेटर में नहीं रुका और इस वजह से ये सभी सीन मिस कर गया जो नए टीजर के नाम पर रिलीज किए गए हैं. आप इस आर्टिकल को पढ़ते हुए हम पर बायस्ड होने का आरोप लगा सकते हैं लेकिन इससे पहले जरा यूट्यूब का कमेंट सेक्शन देखिए. इस टीजर वीडियो के नीचे आपको सारा सच दिख जाएगा. हर एक धुरंधर फैन की यही शिकायत है कि आदित्य भाई कुछ तो नया दिखा देते ये सब तो हम धुरंधर के पोस्ट क्रेडिट में देख चुके हैं. ऐसा हो सकता है कि आदित्य धर ने इस तरह का टीजर इसलिए रिलीज किया क्योंकि इस बार ये फिल्म पैन इंडिया रिलीज होने वाली है. साउथ के दर्शकों के लिए ये एक दम नया मसाला था. अगर वाकई आदित्य असल वजह यही है तो आपको इसे हिंदी के दर्शकों के लिए नहीं परोसना चाहिए था. हम थोड़ा और इंतजार कर लेते ऐसी भी क्या बात की?

धुरंधर 2 में कॉपी किया उरी का डायलॉग!

"ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी" ये हिट डायलॉग साल 2019 में फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में सुनाई दिया था. इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे और डायरेक्टर थे आदित्य धर. अब 2026 में आदित्य ने अपनी फिल्म धुरंधर 2 का टीजर, पहली झलक रिलीज की और उसमें भी यही डायलॉग सुनने को मिलता है. देशभक्ति का जोश जगाने के लिए थोड़ा क्रिएटिव तो हुआ जा ही सकता है. एक तो टीजर का पूरा कंटेंट पुराना और फिर डायलॉग भी. कुल मिलाकर आदित्य धर 2026 की मच अवेटेड और ब्लॉकबस्टर मानी जा रही फिल्म धुरंधर 2 के फर्स्ट इम्प्रेशन के साथ खेल कर गए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar, Aditya Dhar, Ranveer Singh, Sanjay Dutt, Akshaye Khanna, R. Madhavan, Arjun Rampal, Sara Arjun, Shashwat Sachdev, Revenge, Hindi Film Trailer, Hindi Film Teaser, Blockbuster Hindi Film, Dhurandhar 2 Teaser, Dhurandhar 2, Bollywood Film, T - Series, Dhurandhar: The Revenge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com