खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही उसे असम के डिब्रूगढ़ भेज दिया गया है. अमृतपाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पंजाब पुलिस और पंजाब की भगगवंत मान सरकार की तारीफ की है. आप सांसद संजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा, "पंजाब की 'आप' सरकार किसी भी हालत में पंजाब की शांति भंग नहीं होने देगी. राज्य के लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. हमने दिखा दिया कि जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए हम सख़्त से सख़्त कदम उठाने की भी हिम्मत रखते हैं. इसके साथ ही आप नेता संजय सिंह ने जनता से इस मामले को लेकर शांति बनाए रखने और भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.
पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त अभियान में रविवार सुबह अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. अमृतपाल सिंह पिछले 36 दिनों से पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को चकमा देता रहा और पंजाब- हरियाणा और दिल्ली में फरारी काटता रहा था. अमृतपाल को पकड़ने के लिए देशभर में नेपाल बॉर्डर (Nepal border) तक ऑपरेशन चलाए गए थे. हाल ही में अमृतपाल का सबसे खास साथी पप्पलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अमृतपाल सिंह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को कार्रवाई शुरू की थी और उसके सैकड़ों साथियों को गिरफ्तार किया था. लेकिन अमृतपाल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ भागने में सफल रहा था.अमृतपाल सिंह ने सरेंडर करने से पहले कई ठिकाने बदले थे.वह 18 मार्च 2023 को अमृतसर से फरार हो गया था. 20 मार्च को कुरुक्षेत्र में देखा गया. इसके बाद 21 मार्च 2023 को अमृतपाल सिंह को दिल्ली के मधु विहार में देखा गया. 23 मार्च को अमृतपाल के लखीमपुर खीरी पहुंचने की खबर मिली. 23- 29 मार्च के बीच अमृतपाल सिंह लखीमपुर से जालंधर से होशियापुर पहुंचा था. इसके बाद पंजाबके अलग- अलग हिस्सों में जाता रहता था.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं