दिल्ली चुनाव के परिणाम आने में अभी 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है, लेकिन राजधानी में अभी से सियासी पारा चढ़ने लगा है. चुनावी नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर लगाए गए आरोपों को लेकर अब बीजेपी भी हमलावर दिख रही है. वहीं उन पर ACB का शिकंजा भी कस गया है. जांच के आदेश के बाद ACB की टीम केजरीवाल के घर पहुंच गई है. दरअसल, बीजेपी ने केजरीवाल के इन आरोपों को लेकर दिल्ली के उप-राज्यपाल (LG) को एक पत्र लिखकर शिकायत की थी.
LG ने बीजेपी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया है. दिल्ली के LG ने इस मामले की जांच ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) को सौंप दी है. बताया जा रहा है कि ACB की टीम इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से पूछताछ करने की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार उधर, इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी भी अब ACB के पास जाने और बीजेपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का मूड बनाती दिख रही है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

LG ने प्रमुख सचिव को दिए आदेश
विधायकों के खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच LG के प्रमुख सचिव ने ACB से जांच कराने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. इस मामले में दिल्ली के LG एक्शन मोड में दिख रहे हैं. कहा जा रहा है कि ACB की एक विशेष टीम इन आरोपों की जांच को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह से किसी भी वक्त पूछताछ कर सकती है. बताया जा रहा है कि ACB की टीम इस मामले में केजरीवाल से पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची है. उधर, AAP नेता संजय सिंह ने कहा है कि ACB की टीम उनसे पूछताछ के लिए आए, इससे पहले मैं खुद ACB दफ्तर जाऊंगा.

BJP ने लिखा था LG को पत्र
आपको बता दें कि गुरुवार को अरविंद केजरीवाल के आरोपों को लेकर दिल्ली बीजेपी ने शुक्रवार को LG को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी. बीजेपी ने अपने इस पत्र में आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी पर जितने भी आरोप लगाए हैं, वो झूठे, निराधार हैं और भाजपा की छवि खराब करने और मतदान खत्म करने के तुरंत बाद दिल्ली में दहशत और अशांति की स्थिति पैदा करने के इरादे से लगाए गए हैं.

केजरीवाल ने क्या लगाए थे आरोप
कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज़्यादा सीट आ रही हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 6, 2025
पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फ़ोन आ गए हैं कि “आप” छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे।
अगर इनकी पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रहीं हैं तो…
आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया था कि AAP के 16 उम्मीदवारों को बीजेपी की ओर से मंत्री पद और पार्टी बदलने पर 15-15 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव मिला है. केजरीवाल ने अपने पोस्ट में कहा था कि कुछ एजेंसियां दिखा रही हैं कि बीजेपी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं. पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि 'आप' छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हर एक को 15-15 करोड़ देंगे. अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं, तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाये ही इसलिए गए हैं, ताकि माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके, लेकिन हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं