विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2024

Mumbai : मैच में छक्का मारने के तुरंत बाद हुई शख्स की मौत, Video में कैद हुआ हादसा

इस वीडियो में एक शख्स पिंक जर्सी में बोलर की बॉल पर बहुत ही शानदार छक्का मारते हुए दिखाई दे रहा है. जैसे ही वो अगली बॉल खेलने की तैयारी करता है, वैसे ही वह नीचे गिर जाता है.

Mumbai : मैच में छक्का मारने के तुरंत बाद हुई शख्स की मौत, Video में कैद हुआ हादसा
क्रिकेटर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
ठाणे:

उसने क्रीज पर एक पैर रखा और छक्का मारते हुए गेंद को पार्क के बाहर पहुंचा दिया. फिर वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. महाराष्ट्र के ठाणे के मीरा रोड इलाके में एक चौंकाने वाली घटना में, क्रिकेट खेलते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना का एक वीडियो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो में एक शख्स पिंक जर्सी में बोलर की बॉल पर बहुत ही शानदार छक्का मारते हुए दिखाई दे रहा है. जैसे ही वो अगली बॉल खेलने की तैयारी करता है, वैसे ही वह नीचे गिर जाता है. तभी आसपास के प्लेयर्स उसे उठाने के लिए आगे आते हैं और उसे उठाने की कोशिश करने लगते हैं लेकिन वह नहीं उठता. 

क्रिकेटर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस के मुताबिक अधिकारी मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricketer Dies On Pitch, Thane News, Mumbai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com