विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2024

महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

जानकारी के मुताबिक, ये सुबह 7 बजे के आस-पास की घटना है. मेहक नामक केमिकल कंपनी में सबसे पहले आग लगी है. आग लगने के कारण आस-पास की कंपनियों को मौके पर खाली करवाया गया है.

महाराष्ट्र के नवी मुंबई  स्थित केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
मेहक नामक केमिकल कंपनी में सबसे पहले आग लगी है.

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के पावने MIDC इलाके में भीषण आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक, पावने स्थित एक केमिकल कंपनी में भीषण आग लगी है. सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है. समाचार एजेंसी एएनआई ने आग लगने का एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आग लगने से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है. पूरे इलाके में धुआं फैल चुका है.

देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक, ये सुबह 7 बजे के आस-पास की घटना है. मेहक नामक केमिकल कंपनी में सबसे पहले आग लगी है. आग लगने के कारण आस-पास की कंपनियों को मौके पर खाली करवाया गया है. आग की लपटों पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है. और अधिक सूचना की प्रतीक्षा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire In Navi Mumbai Factory, Fire In Chemical Factory, Fire Alert News, Maharashtra Latest News Update, Navi Mumbai Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com