विज्ञापन
This Article is From May 27, 2025

महाराष्ट्र में कोरोना के 69 केस दर्ज, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 278 हुई

Maharashtra COVID-19 Latest Update: सोमवार को जारी आकड़े में बताया गया कि, ठाणे में 19, नवी मुंबई में 7, पुणे में 2 और रत्नागिरी, कोल्हापुर, लातूर के साथ ही पिंपरी चिंचवड से 1-1 मामले सामने आए हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना के 69 केस दर्ज, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 278 हुई
राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 278 हो गई है.

Maharashtra COVID-19 Latest Update: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को कोरोना के 69 नए मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 278 हो गई है. सोमवार को सामने आए 69 नए मामलों में सबसे ज्यादा 37 मामले मुंबई से रिपोर्ट हुए हैं. इसके अलावा ठाणे में 19, नवी मुंबई में 7, पुणे में 2 और रत्नागिरी, कोल्हापुर, लातूर के साथ ही पिंपरी चिंचवड से 1-1 मामले सामने आए हैं.

जनवरी से अब तक कुल 7,830 सैंपलों की जांच 

जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कुल 7,830 सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 369 नमूनों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई. इन मामलों में से अकेले 285 केस मुंबई से दर्ज किए गए हैं, जो कि संक्रमण का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: किडनी की पावर कैसे बढ़ाएं? किडनी बड़ी आसानी से छानेगी टॉक्सिन्स, बस आपको करना है ये एक काम

87 मरीजों की कोविड से स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी

इसके अलावा, सोमवार को 87 मरीजों ने कोविड से स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी प्राप्त की, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या में कुछ कमी आई है. हालांकि, जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कुल 4 मरीजों की कोविड से संबंधित जटिलताओं के चलते मृत्यु हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन चार मौतों में से एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक सीजर और नेफ्रोटिक सिंड्रोम था, दूसरे को कैंसर, तीसरे को सेरेब्रोवैस्कुलर रोग (स्ट्रोक) के दौरे आ रहे थे, जबकि चौथे को डायबेटिक कीटोएसिडोसिस (डीकेए) और लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन था.

मामलों में उछाल की आशंका

कोविड मरीजों की संख्या में छिटपुट वृद्धि न केवल महाराष्ट्र में बल्कि अन्य राज्यों और कुछ अन्य देशों में भी देखी जा रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम बदलने और यात्रा में वृद्धि के कारण मामलों में उछाल की आशंका बनी हुई है.

इसी बीच, स्थिति को देखते हुए कई राज्य अलर्ट पर हैं. कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए एहतियाती कदम उठाने की भी बात कही गई है.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra COVID-19 Latest Update, Coronavirus Cases In Maharashtra, Active COVID-19 Cases, Maharashtra COVID-19 Surge, New Cases, Health Advisory For COVID-19, COVID-19 Symptoms, Maharashtra COVID-19 Testing, Government Response To COVID-19 Spike, Latest News On Maharashtra COVID-19 Cases, COVID-19 Variants Detected In Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com