COVID-19 Death Update: देश भर में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. इसी बीच, शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में एक कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई. युवक को गत 22 मई को गंभीर हालत में इलाज के लिए कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रारंभिक जांच के बाद उसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी और तब से उसका इलाज जारी था. हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान आज युवक की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
युवक के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू
युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुए युवक के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और नागरिकों से अपील की है कि वे कोविड से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें. प्रशासन द्वारा मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्र न करने जैसी सावधानियों को फिर से लागू किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्वास्थ्य विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने यह भी अनुरोध किया है कि अगर किसी को बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ या अन्य कोविड-19 से संबंधित लक्षण महसूस हों तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करवाएं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोविड-19 को लेकर अलर्ट, अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश
कोरोना के मामलों में हाल के महीनों में कमी देखी गई थी, लेकिन इन नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को फिर से सतर्क कर दिया है. विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम बदलने और यात्रा में वृद्धि के कारण मामलों में उछाल की आशंका बनी हुई है. इसी बीच, स्थिति को देखते हुए कई राज्य अलर्ट पर हैं. कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए एहतियाती कदम उठाने की भी बात कही गई है.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं