विज्ञापन

हम सतर्क, किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार... 94वें भारतीय वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ये तो साफ है कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए वायु शक्ति सबसे अहम जरिया है. वायु सेना अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को बखूबी समझती है.

हम सतर्क, किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार... 94वें भारतीय वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल
94वां भारतीय वायु सेना दिवस आज
  • भारतीय वायु सेना का स्थापना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है और इस साल 94वां स्थापना दिवस है
  • गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं
  • एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि विश्व में नई भू-राजनीतिक चुनौतियां और संघर्ष तेजी से उभर रहे हैं
नई दिल्ली:

भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है. 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई थी. हर साल इस दिन भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है. इस साल वायु सेना अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है. वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर खास कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने संघर्षों, चुनौतियों पर बात की.

आज दुनिया के नए संघर्ष उठ रहे हैं

 उन्होंने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है, जिससे अनिश्चितता और जटिल भू-राजनीतिक चुनौतियां पैदा हो रही हैं. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में नए संघर्ष उठ रहे हैं.उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना असाधारण और सक्षम नेटवर्क-केंद्रित बल के रूप में विकसित हुई है. 

राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए वायु शक्ति सबसे अहम

एपी सिंह ने कहा कि  इन घटनाओं से ये तो साफ है कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए वायु शक्ति सबसे अहम जरिया है. वायु शक्ति की संरक्षक होने के चलते, भारतीय वायु सेना अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को बखूबी समझती है. यह सेना किसी भी इमरजेंसी हालात का सामना करने के लिए हमेशा सतर्क, प्रतिबद्ध और तैयार रहती है. एयर चीफ मार्शल ने कहा कि हम मानते हैं कि किसी भी वायु सेना के पास दुनिया के सबसे आधुनिक विमान या सिस्टम हो सकते हैं, लेकिन उसकी असली ताकत उसकी ऑपरेशनल तैयारी से मापी जाती है. यानी कि जरूरत पड़ने पर वह कितनी तेजी और भरोसे के साथ वह एक्शन लेती है. 

‘ऑपरेशन सिंदूर' से दिखी वायुसेना की ताकत 

एपी सिंह ने कहा कि वायु सेना सतर्क है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन  में वायुसेना ने अभियान को अंजाम देने की अपनी स्पीड से सभी को वाकिफ करवा दिया.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-भारत पहुंचे दुनिया के सबसे खूंखार फाइटर जेट्स, खासियत ऐसी कि देखकर भागने लगते हैं दुश्मन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAF Day News, Indian Air Force Day, Indian Air Force Day 2026, Air Chief Marshal AP Singh, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com