विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2017

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया

Also Read in
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया
प्रतीकात्मक चित्र
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में मंगलवार को पुलिस से मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए. राज्य के नक्सल अभियान के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि नारायणपुर जिले के पुशपाल गांव के जंगल में पुलिस दल ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया.

अवस्थी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र से जिला पुलिस बल और डीआरजी के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. यह दल जब सीमावर्ती नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के पुशपाल गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की.

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से सात नक्सलियों के शव, दो इंसास रायफल और अन्य हथियार बरामद किए गए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
छत्तीसगढ़, Chhattisgarh, नक्सली मुठभेड़, Naxal Encounter, माओवादी, Maoists
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com