विज्ञापन

राघव चड्ढा सहित AAP के 7 राज्यसभा सांसदों का आज BJP में होगा विलय! सभी औपचारिकताएं पूरी

राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में 'आप' के 10 सांसद हैं और दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं. उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें हस्ताक्षरित पत्र और अन्य औपचारिक कागजात शामिल हैं, राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं.

राघव चड्ढा सहित AAP के 7 राज्यसभा सांसदों का आज BJP में होगा विलय! सभी औपचारिकताएं पूरी
राघव चड्ढा सहित आप के 7 राज्यसभा सांसदों का आज बीजेपी में विलय हो सकता है.
  • आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों का आज बीजेपी में विलय हो सकता है.
  • राज्यसभा के सभापति आज इन सात सांसदों के बीजेपी संसदीय दल में विलय को मंजूरी दे सकते हैं.
  • AAP ने बागी सांसदों के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई कर उनकी सदस्यता रद्द करने की तैयारी की है.
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने का ऐलान कर चुके राघव चड्ढा सहित पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों का आज बीजेपी में विलय हो सकता है. इन सभी सातों सांसदों के बीजेपी में विलय की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है. विश्वसत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विलय की प्रक्रिया आज पूरी होने की संभावना है. राज्यसभा के सभापति आज सात सांसदों के गुट के BJP संसदीय दल में विलय को मंजूरी दे सकते हैं.

दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही थी AAP

मालूम हो कि राघव चड्ढा सहित अन्य बागी सांसदों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने दल-बदल कानून (एंटी डिफेक्शन लॉ) के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की है. पार्टी का कहना है कि कानून के तहत उनकी सदस्यता रद्द हो सकती है. लेकिन अब यह जानकारी सामने आई है कि आप के सभी 7 बागी सांसदों का आज बीजेपी में विलय हो सकता है. 

आप ने कहा- तीन सांसदों ने थामा भाजपा का दामन

पार्टी का मानना है कि भले ही बागी सांसदों ने यह दावा किया है कि दो-तिहाई सांसद उनके साथ हैं, लेकिन हकीकत में केवल तीन सांसदों ने ही भाजपा का दामन थामा है. ऐसे में यह मामला सीधे तौर पर दल-बदल कानून के दायरे में आता है.

पार्टी इस पूरे मामले में कानूनी जानकारों की सलाह ले रही है और जल्द ही औपचारिक कार्रवाई की जा सकती है. आम आदमी पार्टी का स्पष्ट कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले सांसदों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

सदस्यता रद्द करने की मांग कर रही आप

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पार्टी के चीफ व्हीप एनडी गुप्ता सभापति को एक पत्र लिखेंगे. इस पत्र में तीनों बागी सांसद, राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल, के खिलाफ एंटी डिफेक्शन लॉ और पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की जाएगी.

पार्टी छोड़ने के ऐलान के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे थे राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी से इस्तीफे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की घोषणा के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी थे. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर सभी का स्वागत किया.

राघव चड्ढा का दावा- दो-तिहाई से ज्यादा सांसद साथ में

इससे पहले, राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में 'आप' के 10 सांसद हैं और दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं. उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें हस्ताक्षरित पत्र और अन्य औपचारिक कागजात शामिल हैं, राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं.

यह भी पढ़ें - बीजेपी का मिशन पंजाब: क्या राघव चड्ढा को साथ लाकर शुरू कर दी 2027 चुनाव की तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghav Chadha, Raghav Chadha AAP, Raghav Chadha Join BJP, AAP MPs Join BJP, AAP MPs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com