विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा ने राघव को किया रोमांटिक बर्थडे विश, डेट नाइट वीडियो शेयर कर बोलीं- तुम जैसे लोग अब बनते ही नहीं

राघव चड्ढा के 38वें जन्मदिन पर परिणीति चोपड़ा ने डेट नाइट का मजेदार वीडियो शेयर करते हुए उन पर जमकर प्यार लुटाया. एक्ट्रेस ने पति को अपना सबसे अच्छा दोस्त, प्रेरणा और बेहतरीन पिता बताते हुए लिखा- तुम जैसे लोग अब बनते ही नहीं हैं.

परिणीति चोपड़ा ने राघव को किया रोमांटिक बर्थडे विश, डेट नाइट वीडियो शेयर कर बोलीं- तुम जैसे लोग अब बनते ही नहीं
परिणीति चोपड़ा ने खास अंदाज में राघव चड्ढा को किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा अक्सर अपनी प्यारी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहते हैं. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ बिताए खास पलों की झलक भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. अब राघव चड्ढा के 38वें जन्मदिन पर परिणीति ने उनके लिए एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने एक मजेदार वीडियो भी दिखाया, जिसमें दोनों डेट नाइट के दौरान एक गेम खेलते नजर आ रहे हैं.

डेट नाइट पर कपल ने खेला मजेदार गेम

राघव चड्ढा ने बुधवार, 11 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कपल एक मजेदार गेम खेलता नजर आया. इस गेम में दोनों से कुछ सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें बिना ज्यादा सोचे सबसे पहले अपने दिमाग में आया जवाब देना होता है. खास बात यह थी कि दोनों को अपने पार्टनर से अलग जवाब देना था. अगर दोनों का जवाब एक जैसा होता, तो उनका जवाब सही नहीं माना जाता.

गेम खेलते हुए परिणीति और राघव काफी मस्ती करते दिखाई दिए. हालांकि, दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग होने के बावजूद वे सिर्फ एक ही सवाल का सही जवाब दे पाए. इस वीडियो में कपल की मस्ती और एक-दूसरे के साथ उनकी सहजता फैंस को काफी पसंद आ रही है.

परिणीति ने पति के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

वीडियो के साथ परिणीति ने राघव के लिए एक खास बर्थडे नोट भी लिखा. उन्होंने अपने पति को सबसे प्रेरणादायक इंसान बताते हुए कहा कि वह सबसे अच्छे पिता भी हैं. परिणीति ने लिखा, ‘कहते हैं कि अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करनी चाहिए. मैं कहती हूं कि अगर ऐसा हो जाए तो यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. आखिर डेट नाइट पर मैं ये गेम और किसके साथ खेलूंगी? हैप्पी बर्थडे मेरे रागाई. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. तुम सबसे प्रेरणादायक इंसान हो, जिसे मैं जानती हूं. तुमसे बेहतर पिता कोई नहीं हो सकता. अब तुम्हारे जैसे इंसान बनते ही नहीं हैं.'

35 हजार फीट की ऊंचाई पर मनाया था करवा चौथ

परिणीति और राघव इससे पहले भी अपने खास पलों को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं. पिछले महीने दोनों ने करवा चौथ का त्योहार घर के बजाय आसमान में मनाया था. दरअसल, फ्लाइट में होने की वजह से परिणीति ने 35 हजार फीट की ऊंचाई पर अपना व्रत पूरा किया था. एक्ट्रेस ने इसका वीडियो भी शेयर किया था. इसमें वह विमान की खिड़की से चांद को देखती और पूजा करती नजर आई थीं. इस दौरान राघव ने भी उनका पूरा साथ दिया और उन्हें पानी पिलाकर व्रत खुलवाया. परिणीति ने बताया था कि फ्लाइट लेट होने की वजह से उन्हें घर के बजाय विमान में ही चांद के दर्शन करने पड़े.

2023 में हुई थी दोनों की शादी

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सितंबर 2023 में दिल्ली में शादी की थी. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी. शादी के करीब दो साल बाद 19 अक्टूबर 2025 को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने नीर रखा है. परिणीति और राघव अब अक्सर अपनी फैमिली लाइफ की छोटी-छोटी झलकियों से फैंस का दिल जीतते रहते हैं.

ये भी पढ़ें: 28 साल पुराना गीत जो बना छठ की पहचान, 90s में हुआ था सुपरहिट, सुबह के अर्घ्य पर हर घाट में गूंजती है अनुराधा पौडवाल की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parineeti Chopra, Raghav Chadha, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com